समाज में नारी का सर्वाेच्च स्थान, इनका करों सम्मान: रणबीर सिंह
- शुक्रवार को देवबंद गंगोह बाईपास स्थित नवाज गल्र्स पब्लिक स्कूल में महिला सशक्तिकरण समय की मांग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कहा गया कि समाज में नारी का सर्वाेच्च स्थान है, इसलिए नारी सम्मान बेहद जरूरी है।
देवबंद [24CN] : कार्यक्रम में सीबीएसई देहरादून के रीजनल आफिसर रणबीर सिंह ने कहा कि आज के दौर में नारी सशक्त होगी तो परिवार व समाज सशक्त होगा। खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभात कुमार ने नारी सुरक्षा, सम्मान व सशक्तीकरण पर अपने विचार रखें। कक्षा ११ कक्षा की छात्रा आयशा खान ने महिला सशक्तिकरण के महत्व और नौवीं कक्षा की जोया ने समाज में नारी की वर्तमान स्थिति का अवलोकन कराया। कक्षा १२ की शिफा मरयम ने इस्लाम में नारी का स्थान और कक्षा ११ की फातिमा खान ने विश्व की सशक्त महिलाओं के विषय में बताया। १०वीं कक्षा की इच्ना हुसैन ने महिला सशक्तिकरण के लिए परिवार, समाज एवं प्राइवेट सेक्टर द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
शिक्षिका अदीबा व सफवाना ने नारी को अवश्य शिक्षित बनाने पर जोर दिया। स्कूल संचालक डा. नवाज देवबंदी ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन शुमायला व सानिया ने किया। देवेंद्र पाठक, सतेंद्र शुक्ल, प्रधानाचार्या फौजिया नवाज, फारिहा सिद्दीकी व अब्दुल्लाह नवाज खान मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे | वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे |