रिक्शा टकराने पर भिड़े दो पक्ष, नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिक्शा टकराने पर भिड़े दो पक्ष, नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में नगर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों युवक।

सड़क पर गाली-गलौज कर रहे थे दोनों पक्षों के युवक, शांति भंग की आशंका में कार्रवाई

सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126, 135 और 170 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर जनपद में अपराधों की रोकथाम और आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर कोतवाली पुलिस की टीम प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार दीक्षित और उपनिरीक्षक सत्येंद्र शर्मा के नेतृत्व में गश्त कर रही थी।

इसी दौरान सब्जी मंडी पुल के पास नदीम पुत्र मोहम्मद अकबर निवासी रसूलपुर, थाना कोतवाली देहात और सचिन पुत्र राजेश निवासी पुवांरका, जनता रोड, थाना कोतवाली देहात के बीच रिक्शा टकराने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों युवक सड़क पर आने-जाने वाले लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए झगड़े पर आमादा थे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को देखते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ बीएनएसएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान किया।

 

Leave a Reply