नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान – ‘वो जो भी बोलती है…’

नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान – ‘वो जो भी बोलती है…’

सीजेपी के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान का समर्थन किया है. उन्होंने कहा है कि हां रिजीम चेंज की बात करना संवैधानिक है. वो तो है ही. ये तो पीएम मोदी का भी पुराना भाषण वायरल हो रहा है. सामान्य तौर पर यही होता है कि आप काम नहीं करोगे, लोग बताएंगे कि सरकार सही काम नहीं कर रही. मीडिया रिपोर्ट करेगी. लोग अगली बार दूसरी पार्टी को वोट देंगे. तो रिजीम चेंज होते हैं, तो क्यों रिजीम चेंज की बात नहीं हो सकती?

नेहा बहुत समझदार लड़की- विजेता दहिया

न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत के दौरान दहिया ने बांग्लादेश पर नेहा बोरा के बयान को लेकर कहा कि उनकी बातों को भी तोड़-मरोड़ करते रहते हैं. नेहा बहुत समझदार हैं. जो भी बोलती है, उसकी आइडियोलॉजिकल क्लेरिटी बहुत अच्छी है. पहले सोनम सर के बारे में ये बोल रहे थे, तो उन्होंने ये बोला, बाद में फैक्ट चेक हुआ, उन्होंने बात क्या बोली है उससे हमें प्रेरणा नहीं लेनी है, हमें दुनिया को रास्ता दिखाना है.

आप से सीजेपी का इन्फ्लुएंस? क्या बोले दहिया

CJP के पीछे आम आदमी पार्टी के हाथ वाले बयान पर कहा कि ये एक बड़ी सब्जेक्टिव बात है कि किस तरह का इन्फ्लुएंस है, ऐसा तो कुछ नहीं है, सबकी अपनी सोच है. जो कुछ हो, मतलब मैंने तो पहले ही कहा था कि मेरी नजर में कुछ ऐसा नहीं था, जब मैंने जॉइन किया था.

दुकानदारों के विरोध पर क्या बोले दहिया? 

इसके अलावा दहिया ने जंतर मंतर -कनॉट प्लेस के दुकानदारों की तरफ से प्रदर्शनों पर विरोध जताने को लेकर कहा है कि मैंने वीडियो देखा कि वो दुकानदार चिल्ला रहे हैं उन पर कि हमारा बिजनेस लॉस हो रहा है, तो उनकी आप बेवकूफी देखो, उन बेवकूफों में इतना दिमाग नहीं है कि ये जो लोग आ रहे हैं, ये कोई मतलब ये पिकनिक मनाने आ रहे हैं यहां पे. अरे, वो देश के लिए ही तो आवाज उठा रहे हैं. सेठ जी, आपको तो बस अपनी दुकानदारी से मतलब है. आप तो कर नहीं रहे प्रोटेस्ट, कोई और कर रहा है, उनका भी तो वोट कट रहा है.

Leave a Reply