सातवें नवरात्र पर बाला सुंदरी मंदिर पहुंचीं एमएलसी वंदना वर्मा
माता रानी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
देवबंद। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को एमएलसी वंदना वर्मा ने देवबंद स्थित श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देवी मां के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
मंदिर पहुंचने पर वंदना वर्मा ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना की। उनके साथ भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने भी माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और माता रानी के जयकारे गूंजते रहे।
श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। नवरात्र के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता रानी के दर्शन करते हैं और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हैं।
इस अवसर पर जयश्री, मनीष चौधरी, सोनू सहरावत, प्रमोद शाही सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
