मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी ने मनाई दुर्गाष्टमी, नयागाँव में निकाली शक्ति यात्रा

मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी ने मनाई दुर्गाष्टमी, नयागाँव में निकाली शक्ति यात्रा

चरित्र निर्माण पर दिया जोर, गाँव का भ्रमण कर विद्यालय में संपन्न हुई यात्रा

नकुड़। निकटवर्ती गाँव नयागाँव में मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी की ओर से दुर्गाष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शक्ति यात्रा भी निकाली गई। गोचर कन्या विद्यालय से प्रारंभ हुई यात्रा गाँव का भ्रमण करने के बाद पुनः विद्यालय पहुँचकर संपन्न हुई।

यात्रा से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में चरित्र निर्माण और नारी शक्ति के महत्व पर जोर दिया गया। उपस्थित दुर्गावाहिनी की बहनों को संबोधित करते हुए संदेश दिया गया कि हमें अपने चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर दुर्गा की तरह साहस दिखाने और परिस्थितियों के अनुरूप चंडी एवं काली का रूप धारण करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

कार्यक्रम को जिला संयोजिका नीरज, वंदना व सीमा ने भी संबोधित किया। संचालन अवनी ने किया।

इस अवसर पर दुर्गावाहिनी की प्रांत संयोजिका काजल, मातृशक्ति की प्रांत सह संयोजिका अंजू त्यागी, जिला संयोजिका नीरज, विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष दिग्विजय त्यागी, कोषाध्यक्ष संदीप चौधरी और राजकुमार प्रधान जी व गोचर कन्या विद्यालय का समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply