पूरे साल का सरदार होता है रमजान का महीनाः मुफ्ती असद कासमी  

देवबंद [24CN]: हाफिज मोहम्मद फहीम मियां ने रमजान माह और तरावीह में पढ़े जाने वाले कुरआन पाक के बारे में बताते हुए कहा कि रमजान माह पूरे साल का सरदार है। इस महीने में ही आसमान से कुरआन पाक को उतारा गया था।

मोहल्ला खानकाह स्थित मो. जकी के आवास पर चल रही तरावीह शनिवार की रात्रि रमजान की 15वीं शब में पूरी हुई। हाफिज सैफ ने कुरआन पाक मुकम्मल कराया। इस दौरान हाफिज फहीम मियां ने कहा कि बहुत खुशकिस्मत होते हैं वह माता पिता जिनकी औलाद कुरआन पाक को अपने सीनों में महफूज कर लेती है। रमजान में कुरआन का सुनना और सुनाना बहुत ही सवाल का काम है। कहा कि तरावीह पूरे रमजान की होती है। इसलिए कुरआन पाक पूरा होने के बाद भी तरावीह पढ़ते रहें। अंत में उन्होंने आपसी सौहार्द और भाईचारे के लिए दुआ कराई। इसमें मो. वसी, गुल, शब्बू, जहांगीर, कलीमुद्दीन, डा. जाहिद, डा. शाहिद, मो. हबीब, हयात आदि मौजूद रहे।