PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान

PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हाल ही में दिए गए विवादित बयान को लोगों ने गरिमा और सनातन संस्कृति का अपमान बताया है. मैट्रिज के सर्वे में लोगों ने इसे कांग्रेस की हताशा करार दिया है. सर्वे के दौरान 68 प्रतिशत लोगों ने खरगे के बयान को प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ बताया, जबकि 25 प्रतिशत लोगों ने इस पर आपत्ति जताई. वहीं, 6 प्रतिशत लोगों ने इस पर कोई राय नहीं दी.

मैट्रिज की ओर से 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक किए गए इस सर्वे में 5,000 से ज्यादा लोगों की राय ली गई. इसमें लोगों से पूछा गया कि क्या खरगे का प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ दिया गया बयान वैचारिक दिवालियापन और कांग्रेस की हताशा को जाहिर करता है? इसके जवाब में 54 प्रतिशत लोगों ने हां कहा, जबकि 24 प्रतिशत ने नहीं में जवाब दिया. वहीं, 11 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें इस बारे में पता नहीं है.

खरगे के बयान के खिलाफ लोग

सर्वे में लोगों से यह भी पूछा गया कि क्या खरगे का प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ दिया गया बयान सनातन संस्कृति और भारतीय मूल्यों के प्रति असम्मान को दर्शाता है? इसके जवाब में 72 प्रतिशत लोगों ने हां कहा, जबकि 23 प्रतिशत लोगों ने नहीं में जवाब दिया.

जब लोगों से पूछा गया कि क्या मल्लिकार्जुन खरगे जानबूझकर इस तरह के व्यक्तिगत और अपमानजनक बयान देते हैं, तो 61 प्रतिशत लोगों ने हां कहा, जबकि 31 प्रतिशत ने इससे असहमति जताई. वहीं, 8 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें इस बारे में पता नहीं है.

सनातन संस्कृति का अपमान

सर्वे में लोगों से यह भी पूछा गया कि क्या ऐसे बयानों से कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंच रहा है? इसके जवाब में 63 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इससे कांग्रेस की छवि को काफी नुकसान पहुंचता है. वहीं, 7 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इससे थोड़ा-बहुत नुकसान होता है, जबकि 5 प्रतिशत लोगों ने इस सवाल पर अपनी राय नहीं दी. इसके अलावा, लोगों से पूछा गया कि क्या बीजेपी को खरगे के बयान का राजनीतिक फायदा उठाना चाहिए?

इसके जवाब में 61 प्रतिशत लोगों ने हां कहा, जबकि 24 प्रतिशत ने नहीं में जवाब दिया. वहीं, 15 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें इस बारे में पता नहीं है. सर्वे में यह सवाल भी पूछा गया कि प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कांग्रेस नेताओं की ओर से बार-बार दिए जाने वाले विवादित बयानों को वे किस नजरिए से देखते हैं? इसके जवाब में 18 प्रतिशत लोगों ने कहा कि ऐसे बयान बिल्कुल सही हैं, जबकि 52 प्रतिशत लोगों ने इन्हें गलत करार दिया. वहीं, 19 प्रतिशत लोगों ने कहा कि ऐसे बयान केवल राजनीतिक फायदा उठाने के लिए दिए जाते हैं.

सर्वे के नतीजों के मुताबिक, अधिकतर लोगों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री मोदी पर दिए गए बयान के खिलाफ अपनी राय जाहिर की. उन्होंने इसे सनातन संस्कृति और भारतीय मूल्यों के प्रति असम्मान से जोड़कर देखा.

Leave a Reply