UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा

UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा

सपा प्रमुख ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से की हस्तक्षेप की मांग, बोले- जीत का प्रमाणपत्र मिलने तक मुस्तैद रहेंगे कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए जारी मतगणना के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों पर मतगणना में जानबूझकर देरी कराने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि किसी तरह की बेईमानी की कोशिश हुई तो पार्टी आंदोलन करेगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि मतों की गिनती धीमी गति से कराई जा रही है और प्रत्येक राउंड के परिणामों की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की जा रही है। उनके मुताबिक, राजनीतिक दलों और मीडिया को भी मतगणना से संबंधित पर्याप्त जानकारी नहीं दी जा रही है।

अखिलेश ने मुख्य चुनाव आयुक्त से की हस्तक्षेप की मांग

सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मामले का तत्काल संज्ञान लेने और मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी एमएलसी मतगणना में जानबूझकर देरी कराई जा रही है। अखिलेश के अनुसार, मतों की गिनती धीरे-धीरे कराई जा रही है और चुनाव आयोग की ओर से हर राउंड का परिणाम आधिकारिक तौर पर नहीं बताया जा रहा है।

‘जीत का प्रमाणपत्र मिलने तक मुस्तैद रहेंगे कार्यकर्ता’

अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीतिक दलों और मीडिया के साथ जरूरी सूचनाएं साझा नहीं की जा रही हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र का मजाक नहीं बनाया जाना चाहिए।

सपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मतगणना पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीत का प्रमाणपत्र मिलने तक पार्टी कार्यकर्ता मुस्तैद रहेंगे।

DM और कमिश्नर को मुकदमा की चेतावनी

अखिलेश यादव ने संबंधित जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी तरह की बेईमानी करने की कोशिश की गई तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

 

Leave a Reply