राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की बालक-बालिका टीम घोषित
30 अक्टूबर से हरदोई में होगी प्रतियोगिता, जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
सहारनपुर। आगामी 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हरदोई में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर जिले की बालक एवं बालिका टीम का चयन कर लिया गया है। बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष गौरव चौहान ने बताया कि चयन ट्रायल का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करना और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की मजबूत टीम तैयार करना है। चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में सहारनपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बालक वर्ग में इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
बालक वर्ग में प्रियांशु, अभिनव, आर्यन चौहान, मनीष, संस्कार, शिवा, लक्की, नेवांश, आदित्य, काशिफ, यश तोमर, आयुष, शैफ, यक्षप और देव राठी का चयन किया गया है। वहीं, लक्ष्य, देवांश और अनुराग को प्रतीक्षारत खिलाड़ियों में रखा गया है।
बालिका वर्ग में 15 खिलाड़ियों को मिला मौका
बालिका वर्ग में वैष्णवी, आरुषि, आफिया, जायना, नंदिनी, अनुष्का, प्रियांशी, गनिष्का, फारिया, सोहा, शालू, अवंतिका, जानवी, आइशा और नबिया का चयन किया गया है। प्रतीक्षारत खिलाड़ियों में अनन्या, शगुन, आयत और मानवी को शामिल किया गया है।
जिले की दोनों टीमों के चयन के बाद खिलाड़ियों में उत्साह है। अब चयनित खिलाड़ी हरदोई में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सहारनपुर का नाम रोशन करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।
