• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

COVID-19 की चपेट में आने वाले अक्षय कुमार जैसे सेलेब्रिटीज़ को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने दी चौंकाने वाली सलाह

  • April 14, 2021
COVID-19 की चपेट में आने वाले अक्षय कुमार जैसे सेलेब्रिटीज़ को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने दी चौंकाने वाली सलाह
  • कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं और सिलसिला जारी है। लगातार बढ़ते मामलों की वजह से राज्य सरकार कुछ सख्त क़दम उठाने पर विचार कर रही है। मुंबई समेत पूरे राज्य में पूर्ण लॉकडाउन की संभावना भी जतायी जा रही है।

नई दिल्ली । महाराष्ट्र में कोविड-19 की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गयी है। कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं और सिलसिला जारी है। लगातार बढ़ते मामलों की वजह से राज्य सरकार कुछ सख्त क़दम उठाने पर विचार कर रही है। हालात को काबू में करने के लिए मुंबई समेत पूरे राज्य में 15 दिनों के लिए कड़ी पाबंदियां लगा दी गयी हैं। वहीं, कोविड मरीज़ों के लिए अस्पतालों में बेड की किल्लत होने की ख़बरें भी आ रही हैं। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री ने सेलेब्रिटीज़ को अस्पताल में भर्ती होने के बजाय घर में रहकर ही इलाज करवाने की सलाह दी है।

एएनआई के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख़ ने कहा कि जो सलेब्रिटीज़ कोविड-19 संक्रमण के बाद लक्षणहीन हैं, उन्हें अस्पताल में बेड लेने के बजाए घर पर रहकर ही इलाज करवाना चाहिए। असलम ने आगे कहा कि अक्षय कुमार और सचिन तेंदुलकर जैसे कुछ सेलेब्रिटीज़ को अस्पताल में भर्ती होने की ज़रूरत नहीं थी। बेड ज़रूरतमंदों के लिए छोड़ देने चाहिए।

बता दें, 4 अप्रैल को अक्षय कुमार ने ट्विटर के ज़रिए एलान किया था कि वो कोविड-19 संक्रमित हो गये हैं। अगले ही दिन 5 अप्रैल को अक्षय ने ट्विटर के ज़रिए ही बताया कि वो ठीक हैं, लेकिन चिकित्सकों की सलाह पर एहतियातन अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। 12 अप्रैल को अक्षय पूरी तरह ठीक होकर घर लौट आए।

मनोरंजन इंडस्ट्री में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म पठान के सेट पर भी कोविड-19 के अटैक की ख़बरें आयीं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि फ़िल्म के सेट पर एक व्यक्ति के कोविड-19 संक्रमित होने के बाद शूटिंग रोक दी गयी है और शाह रुख़ ख़ान समेत सभी संबंधित लोग होम क्वारंटाइन में चले गये हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और कुछ रिपोर्ट्स में इस दावे पर सवाल उठाये गये। बहरहाल, मुंबई में कोविड-19 की स्थिति गंभीर होने की वजह से फ़िल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग भी बंद कर दी गयी हैं। कई फ़िल्मों की रिलीज़ पहले ही स्थगित हो चुकी है।

 

Post navigation

Prev
Next
‘समय रैना सॉरी’, फराह खान ने अचानक मांगी कॉमेडियन से माफी, सबा इब्राहिम के सामने कही बात

‘समय रैना सॉरी’, फराह खान ने अचानक मांगी कॉमेडियन से माफी, सबा इब्राहिम के सामने कही बात

  • September 19, 2026
संजय दत्त ने जेल में कैसे गुजारे दिन? जेलर बोली- ‘मराठी नहीं सीख पाए, लेकिन…’

संजय दत्त ने जेल में कैसे गुजारे दिन? जेलर बोली- ‘मराठी नहीं सीख पाए, लेकिन…’

  • September 8, 2026
‘मैं बलि का बकरा बनी’, फिर बिफरीं तनुश्री दत्ता, बॉलीवुड के दिग्गजों पर साधा निशाना, बोलीं- कुछ राक्षस का अवतार हैं

‘मैं बलि का बकरा बनी’, फिर बिफरीं तनुश्री दत्ता, बॉलीवुड के दिग्गजों पर साधा निशाना, बोलीं- कुछ राक्षस का अवतार हैं

  • August 25, 2026
खेसारी लाल यादव का वीडियो देख भड़कीं मलाइका अरोड़ा, स्ट्रे डॉग संग हुए व्यवहार को बताया शर्मनाक, जताई नाराजगी

खेसारी लाल यादव का वीडियो देख भड़कीं मलाइका अरोड़ा, स्ट्रे डॉग संग हुए व्यवहार को बताया शर्मनाक, जताई नाराजगी

  • July 24, 2026
एक्टर सुनील शेट्टी ने की चारधाम यात्रा तैयारियों की तारीफ, बोले- व्यवस्थाएं उम्मीद से बेहतर

एक्टर सुनील शेट्टी ने की चारधाम यात्रा तैयारियों की तारीफ, बोले- व्यवस्थाएं उम्मीद से बेहतर

  • April 28, 2026
आशा भोसले के अंतिम दर्शन कितने बजे तक होंगे? शिवाजी पार्क में किया जाएगा दाह संस्कार

आशा भोसले के अंतिम दर्शन कितने बजे तक होंगे? शिवाजी पार्क में किया जाएगा दाह संस्कार

  • April 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन September 25, 2026
  • 28 सितंबर को श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस September 25, 2026
  • जनकपुरी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, चोरी के सामान सहित दो आरोपी गिरफ्तार September 25, 2026
  • सार्वजनिक भूमि पर कथित अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, एडीएम को सौंपा ज्ञापन September 25, 2026
  • बलियाखेड़ी में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी September 25, 2026
  • सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में मंडलायुक्त सख्त, C-D रैंक वाले विभागों को सुधार के निर्देश September 25, 2026
  • डीपफेक तस्वीर केस में CJP के दीपके, दास और रांका से जवाब तलब; दिल्ली HC बोला- ‘सिर्फ महिला का नहीं, देश के PM का है मामला’ September 25, 2026
  • SIR विवाद के बीच अब राज ठाकरे बोले, ‘ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों का…’ September 25, 2026
  • सीएम योगी के नेतृत्व में तेजी से शिखर पर पहुंचा गन्ना व चीनी उद्योग September 25, 2026
  • ‘किसानों की आय दोगुनी नहीं, कर्ज चार गुना बढ़ा’, महापंचायत में बोले टिकैत September 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021