बॉलीवुड सितारों ने दिवाली से पहले दिखाया फेस्टिव अंदाज, कृति सेनन रैंप पर रहीं शोस्टॉपर

बॉलीवुड सितारों ने दिवाली से पहले दिखाया फेस्टिव अंदाज, कृति सेनन रैंप पर रहीं शोस्टॉपर
मृणाल ठाकुर नेवी ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आईं।

दिवाली के त्योहार से पहले बॉलीवुड के कई सितारे पारंपरिक और आधुनिक एथनिक कपड़ों में नजर आए। 24 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित एक फैशन शो में अभिनेत्री कृति सेनन ने शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर वॉक किया।

कृति सेनन ने इस अवसर पर ग्रे और सिल्वर रंग के हैवी मिरर-वर्क वाले लहंगे को पहना। इस लुक की खासियत यह थी कि पारंपरिक दुपट्टे के बजाय उन्होंने शीर फैब्रिक का केप स्टाइल दुपट्टा चुना।

वहीं, मुंबई में एक दिवाली पार्टी में शिल्पा शेट्टी, मृणाल ठाकुर, श्रिया सरन और उर्मिला मातोंडकर ने एथनिक लुक में शिरकत की। शिल्पा शेट्टी ने सफेद रंग के एम्बेलिश्ड एथनिक आउटफिट के साथ मैचिंग पोटली बैग और हेयर बन बनाया।

मृणाल ठाकुर ने नेवी ब्लू रंग के आउटफिट में नजर आईं, जबकि श्रिया सरन ने शिमरी सिल्वर साड़ी के साथ हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज पहना। श्रिया ने अपने लुक को स्टेटमेंट चोकर और मैचिंग इयररिंग्स से पूरा किया। पार्टी में उर्मिला मातोंडकर भी पारंपरिक लुक में शामिल हुईं।

स्रोत: बॉलीवुड | दैनिक भास्कर

Leave a Reply