26 अक्टूबर का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए तरक्की और नए कॉन्ट्रैक्ट का दिन

26 अक्टूबर का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए तरक्की और नए कॉन्ट्रैक्ट का दिन

मेष

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आपकी छवि में सुधार होगा। युवाओं की मेहनत अब रंग लाने लगेगी।

नेगेटिव- वित्तीय लेनदेन में जल्दबाजी न करें। घर के मामलों में दखल देने से परिवार में तनाव हो सकता है।

करियर- बिजनेस में अधिक निवेश न करें। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण कार्य सौंपे जा सकते हैं।

लव- पारिवारिक प्रेम और जिम्मेदारी से घर में शांति बनी रहेगी।

हेल्थ- तनाव से शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

वृषभ

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। संपर्कों को मजबूत करें। दिनभर ऊर्जा महसूस होगी। घर में व्यवस्था में आपका योगदान रहेगा।

नेगेटिव- बेवजह विवादों से बचें। संतान की गतिविधियों पर ध्यान दें।

करियर- बिजनेस के लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करनी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छी खबर मिल सकती है।

लव- घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी में मतभेद हो सकते हैं।

हेल्थ- अधिक काम से थकान हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन

पॉजिटिव- मेहनत से उम्मीदें पूरी हो सकती हैं। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी रहेगी।

नेगेटिव- किसी की दखलअंदाजी से नुकसान हो सकता है। यात्रा में सामान की सुरक्षा पर ध्यान दें।

करियर- बिजनेस के रुके काम निपटाने का समय है। नौकरीपेशा लोगों को गंभीरता से काम करना होगा।

लव- परिवार के किसी सदस्य के नकारात्मक व्यवहार से चिंताएं बढ़ सकती हैं।

हेल्थ- तनाव कार्यक्षमता को कम कर सकता है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क

पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री पूरी हो सकती है। आर्थिक योजनाएं सफल होने की संभावना है। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

नेगेटिव- निवेश से पहले पूरी जानकारी लें। अनजान लोगों की बातों में न आएं।

करियर- कारोबार की व्यवस्था अच्छी रहेगी। प्रभावशाली संपर्कों से कॉन्ट्रैक्ट मिलने के संकेत हैं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर और तरक्की के अच्छे योग हैं।

लव- घर में सुकून रहेगा। परिवार के बीच तालमेल बढ़ेगा।

हेल्थ- घर के वरिष्ठ सदस्य की स्वास्थ्य परेशानी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह

पॉजिटिव- घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा। कोई सरकारी मामला सुलझ सकता है।

नेगेटिव- दोस्त से धोखा मिलने से मन उदास हो सकता है। विद्यार्थी गैरजरूरी गतिविधियों में समय बिता सकते हैं।

करियर- कारोबारी गतिविधियां धीमी रहेंगी। महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट मिलने के संकेत हैं।

लव- परिवार का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा।

हेल्थ- मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या

पॉजिटिव- परिवार से जुड़े कामों में संतोष मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी रहेगी।

नेगेटिव- दिन की शुरुआत में तनाव हो सकता है। गलत कामों से दूर रहें।

करियर- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। फंसी हुई पेमेंट वापस आने की संभावना है।

लव- परिवार के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी है।

हेल्थ- खांसी-जुकाम जैसी समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

तुला

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सफलता मिलने के योग हैं।

नेगेटिव- रोज के कामों की व्यवस्था बनाए रखें। भावुकता का फायदा उठाया जा सकता है।

करियर- बिजनेस में कर्मचारियों की मदद से व्यवस्था बनी रहेगी। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं।

लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे।

हेल्थ- सेहत को लेकर कोई खास परेशानी नहीं है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक

पॉजिटिव- परिवार और रिश्तेदारों के लिए समय निकाल पाएंगे। योजनाओं को लागू करने का समय अच्छा है।

नेगेटिव- बच्चों के साथ समय बिताना जरूरी है। गैरजरूरी यात्रा से बचें।

करियर- मार्केटिंग में सफलता के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को सावधानी रखनी होगी।

लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

हेल्थ- गुस्सा और जल्दबाजी से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

धनु

पॉजिटिव- पसंद के कामों में समय बिताने से खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

नेगेटिव- गुस्से पर नियंत्रण जरूरी है। खर्च बढ़ सकते हैं।

करियर- बिजनेस की कार्यप्रणाली बेहतर होगी। नया काम शुरू करने का समय अनुकूल नहीं है।

लव- परिवार में दखलअंदाजी न होने दें।

हेल्थ- नकारात्मक विचार स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मकर

पॉजिटिव- अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का समय है। आध्यात्मिक विचारों से खुशी मिलेगी।

नेगेटिव- संतुलित रहना जरूरी है। विवाद की स्थिति बन सकती है।

करियर- कारोबार में चौंकाने वाली उपलब्धि मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है।

लव- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

हेल्थ- मौसम के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ

पॉजिटिव- दिन सामान्य रहेगा, लेकिन खास उद्देश्य के लिए कोशिश सफल हो सकती है।

नेगेटिव- निजी काम मन मुताबिक न बनने से परेशानी हो सकती है।

करियर- कारोबार की गतिविधियों पर निगरानी रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में डील होने की संभावना है।

लव- परिवार में मधुरता रहेगी।

हेल्थ- कब्ज और गैस की परेशानी बढ़ सकती है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

मीन

पॉजिटिव- मन खुश रहेगा। निवेश में व्यस्तता हो सकती है। स्थान परिवर्तन की कोशिश सफल हो सकती है।

नेगेटिव- क्षमता से ज्यादा काम करने का असर सेहत पर पड़ सकता है।

करियर- बिजनेस की कार्यप्रणाली सुचारू रहेगी।

लव- परिवार के लोग सहयोग करेंगे।

हेल्थ- मानसिक और शारीरिक थकान रहेगी।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

Leave a Reply