• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Weather update: बर्फ की चादर में लिपटे उत्‍तर भारत के पहाड़ी इलाके तो मैदानों में हो रही बारिश जानें- अपने यहां का हाल

  • January 8, 2022
Weather update: बर्फ की चादर में लिपटे उत्‍तर भारत के पहाड़ी इलाके तो मैदानों में हो रही बारिश जानें- अपने यहां का हाल
  • दिल्‍ली में देर रात से हो रही बारिश और श्रीनगर में ताजा बर्फबारी से देश के उत्‍तरी राज्‍यों के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में तापमान काफी गिर गया है। इसकी वजह से लोगों की दिक्‍कत भी बढ़ गई हैं।

नई दिल्‍ली। उत्‍तर भारत के राज्‍यों में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से भी मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है। राजधानी दिल्‍ली में शुक्रवार रात से हो रही बारिश के बाद दिल्‍ली एनसीआर का तापमान नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो घंटे तक यहां पर बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। बारिश की वजह से कई जगहों पर पानी भर गया है। कई जगहों की तस्‍वीरें भी सामने आई हैं जिसमें पानी में फंसे वाहनों को देखा जा सकता है।

वहीं, जम्‍मू-कश्मीर में हुई ताजा बर्फबारी से आम जनजीवन पर व्‍यापक असर पड़ा है। इसकी वजह से आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम खराब होने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे से विमानों का उड़ना फिलहाल मुमकिन नहीं हो पा रहा है। इसको देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया है।

एएनआई के मुताबिक एयरपोर्ट पर महज 500 मीटर तक ही दृष्‍यता है। इसकी वजह से विमानों की आवाजाही संभव नहीं है। एयरपोर्ट निदेशक कुलदीप सिंह का भी कहना है कि कम दृश्यता के चलते फिलहाल हवाई सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है  बर्फबारी का असर रेल से सफर करने वालों पर भी पड़ा है। बारामुला-बनिहाल सेक्शन के बीच चलने वाली ट्रेनों को आज के दिन रद कर दिया है। जम्‍मू में माता वैष्‍णो देवी पर भी बर्फबारी हो रही है।

हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां के लाहौल स्पीति प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और लाहौल-स्पीति पुलिस की टीम ने मिलकर 7 जनवरी को भारी बर्फबारी के कारण क्षेत्र में फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बचा लिया है। हिमाचल में कई जगहोंं पर बर्फबारी होने से शिमला में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। हालांकि यहां पर आने वाले सैलानी इसका जमकर लुत्‍फ उठा रहे हैं। जाखू मंदिर समेत शिमला रिज व माल रोड पर ताजा हिमपात हुआ है। पर्यटकों के लिए जहां ये एक अच्‍छे पल हैं वहीं स्‍थानीय लोगों की दिक्‍कत बढ़ गई है। नारकंड और कुफरी में बर्फबारी से सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ है और जरूरी सामान की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। कई बसें रूटों पर फंस गई हैं। मौसम विभाग ने आठ से 10 जनवरी तक ऊपरी क्षेत्रों में भारी हिमपात की संभावना जताई है। इसके चलते प्रशासन ने चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड में केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। कुछ इलाकों में दो दिन धूप से राहत मिलने के बाद बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि यहां के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली कड़कने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
‘क्या टीचर का नकल करने पर डांटना जातिसूचक गाली है’, IIT बॉम्बे सुसाइड केस को लेकर शिक्षाविदों ने उठाए सवाल

‘क्या टीचर का नकल करने पर डांटना जातिसूचक गाली है’, IIT बॉम्बे सुसाइड केस को लेकर शिक्षाविदों ने उठाए सवाल

  • September 22, 2026
जमुई ‘हैवानियत’ मामले पर CJP का बड़ा बयान, ‘इस सरकार के लिए…’

जमुई ‘हैवानियत’ मामले पर CJP का बड़ा बयान, ‘इस सरकार के लिए…’

  • September 22, 2026
‘नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है’- सीएम योगी

‘नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है’- सीएम योगी

  • September 22, 2026
दिल्ली में आज आसमान होगा साफ, दिन में धूप और रातें होंगी सुहावनी

दिल्ली में आज आसमान होगा साफ, दिन में धूप और रातें होंगी सुहावनी

  • September 22, 2026
अरविंद केजरीवाल- सौरव दास के खिलाफ याचिकाकर्ता का दावा, ‘सोशल मीडिया पर…’

अरविंद केजरीवाल- सौरव दास के खिलाफ याचिकाकर्ता का दावा, ‘सोशल मीडिया पर…’

  • September 22, 2026
कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

  • September 22, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘क्या टीचर का नकल करने पर डांटना जातिसूचक गाली है’, IIT बॉम्बे सुसाइड केस को लेकर शिक्षाविदों ने उठाए सवाल September 22, 2026
  • जमुई ‘हैवानियत’ मामले पर CJP का बड़ा बयान, ‘इस सरकार के लिए…’ September 22, 2026
  • ‘नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है’- सीएम योगी September 22, 2026
  • राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- ‘देखो ओ बीजेपी वालों, तुम…’ September 22, 2026
  • दिल्ली में आज आसमान होगा साफ, दिन में धूप और रातें होंगी सुहावनी September 22, 2026
  • अरविंद केजरीवाल- सौरव दास के खिलाफ याचिकाकर्ता का दावा, ‘सोशल मीडिया पर…’ September 22, 2026
  • कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार September 22, 2026
  • व्यापारियों को साधने के लिए सपा का प्लान, दिवाली से पहले दिया टारगेट September 22, 2026
  • वित्त मंत्री सीतारमण का विपक्ष पर वार, ‘बोझ कस्टमर पर नहीं’ September 22, 2026
  • सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते समय भी हया का ख्याल रखें: कारी इस्हाक गोरा September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021