‘हमारे हाथ सिर्फ निराशा’, इस्तीफे की घोषणा के बाद बोले खानपुर MLA उमेश कुमार
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है. विधायकी से इस्तीफे की घोषणा के बाद खानपुर विधायक उमेश कुमार का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा है कि “हमे विपक्ष से सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है.”
विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफे की घोषणा के बाद खानपुर विधायक उमेश कुमार ने मीडिया से कहा, “एक निर्दलीय के तौर पर मुझे खानपुर की जनता ने हरिद्वार जनपद से जुड़कर भेजा. साढ़े 4 साल में हम जब भी किसी बड़े मुद्दे पर, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर, किसानों की लड़ाई को लेकर सदन में खड़े हुए. हमने विपक्ष की तरफ उम्मीदों से यह देखा कि शायद अब यह बेंच बजाएंगे, हमारे साथ खड़े होंगे. हमारे साथ हमारा समर्थन करेंगे, लेकिन हमारे हाथ सिर्फ निराशा लगी.”
मैं इस सदन से इस्तीफे की करता हूं घोषणा- उमेश कुमार
उन्होंने कहा कि, “विपक्ष के हर मुद्दे पर हम जीने में बैठने से लेकर सदन के सदन की व्हेल में, रात को सोने से लेकर, हर चीज में हम उनके साथ रहे.” उन्होंने कहा कि “साढ़े 4 साल में कौन सा दिन था, जिस दिन सदन में विपक्ष हमारे साथ एक दिन भी खड़ा हुआ हो. इस सदन से मैं इस्तीफे की घोषणा करता हूं.”
2018 से बकाया है 120 करोड़ का भुगतान- उमेश कुमार
उन्होंने कहा कि आज इकबालपुर शुगर मिल की बात करिए. 120 करोड़ रुपये का भुगतान 2018 से बकाया है. कितने किसानों की बीमारी में पैसे के कारण इलाज न मिलने मौत हो गई. 2023 में आपदा आई पूरा हरिद्वार जनपद डूब गया. फसलें खत्म हो गई. किसानों की आरसी काट दी गई. किसानों किसान क्रेडिट कार्ड पर जो है ब्याज का कोई आज तक ब्याज नहीं माफ किया गया. बिजली के बिलों में बकाया बिलों पर सरचार्ज माफ नहीं किया गया. कनेक्शन काट दिए गए. रिकवरी कर दी गई किसानों की.
‘भगत सिंह पड़ोसी के घर में पैदा हो’ यही विपक्ष का हाल- उमेश कुमार
खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कल यानी 28 अक्टूबर को इस्तीफा देने की बात कही है. उन्होंने विपक्ष पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि ‘भगत सिंह पड़ोसी के घर में पैदा होना चाहिए’ यही विपक्ष का हाल है. उन्होंने हमला तेज करते हुए कहा कि “भ्रष्टाचार मुक्त राज्य चाहिए, भ्रष्टाचार मुक्त सब कुछ चाहिए. बेरोजगारी की भी बात करेंगे. सब कुछ करेंगे. लेकिन लड़ाई लड़ने के लिए जब कोई सदन में अकेला व्यक्ति निर्दलीय खड़ा होगा तो उसका साथ नहीं देंगे.”
कांग्रेस से नजदीकियों के सवाल खानपुर विधायक ने कहा कि मैं कांग्रेस में कभी नहीं जा रहा. मैं उन लोगों के उन नेताओं के नारे नहीं जिंदाबाद के लगा सकता.”
