शाहजहांपुर में पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से की जांच की मांग

शाहजहांपुर में पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से की जांच की मांग

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अवैध वसूली के आरोप सामने आए हैं। मंगलवार को करीब एक दर्जन ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आवास के लिए उनसे अवैध रूप से पैसे वसूले जा रहे हैं।

सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के कहलिया रूद्रपुर के निवासियों ने बताया कि योजना की नई सूची में कई अपात्र लोगों के नाम शामिल हैं, जिनके पास दो मंजिला मकान हैं। उन्होंने ग्राम विकास कार्यों की भी जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि तीन महीने पहले पानी और नाले के निर्माण के लिए पैसा निकाल लिया गया, जबकि निर्माण कार्य में एक दिन भी पानी नहीं चला।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगभग 200 लोग हैं, जिनसे वसूली की गई है। उनका आरोप है कि अमृत सरोवर तालाब केवल कागजों में मौजूद है और गांव में कहीं भी इसका अस्तित्व नहीं है। पहली सूची में 76 आवास जारी किए गए, जिनमें से केवल 20 ही पात्र हैं।

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि जब उन्होंने विरोध किया, तो प्रधान और उसके बेटे ने उन्हें गांव से भगा दिया। एसडीएम ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply