सपा ने मतगणना स्थल पर प्रवेश न देने का लगाया आरोप, ARO ने किया खंडन

सपा ने मतगणना स्थल पर प्रवेश न देने का लगाया आरोप, ARO ने किया खंडन

आगरा खंड स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव की मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा ने अपने फेसबुक पेज पर चुनाव आयोग को संबोधित करते हुए कहा कि उनके प्रत्याशी शशांक यादव को मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

इस पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी (ARO) और जिलाधिकारी मथुरा, चंद्र प्रकाश सिंह ने आरोप का खंडन किया है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए कहा कि शशांक यादव मतगणना स्थल पर शुरू से ही मौजूद हैं।

मतगणना प्रक्रिया मंगलवार को फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति परिसर में सुबह 8 बजे से शुरू हुई। इस दौरान भाजपा और सपा के एजेंट मतगणना टेबल के पास तैनात रहे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।

सपा ने आरोप लगाया कि मतगणना के दौरान शशांक यादव को प्रवेश न दिए जाने की शिकायत चुनाव आयोग से की है। उन्होंने मामले की तत्काल जांच की मांग की है।

मंडलायुक्त ने सपा के आरोप को भ्रामक और तथ्यहीन बताते हुए कहा कि शशांक यादव मतगणना स्थल पर स्वयं उपस्थित हैं और उनके पास इस बात के साक्ष्य भी हैं।

Leave a Reply