बाराबंकी में स्कूल में बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार, प्रधानाचार्य सहित 5 पर FIR

बाराबंकी में स्कूल में बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार, प्रधानाचार्य सहित 5 पर FIR

बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में एक स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्रधानाचार्य समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

बच्ची की मां ने आरोप लगाया है कि 5 अगस्त को जब उनकी बेटी स्कूल से घर लौटी, तो उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। मां के अनुसार, जांच में बच्ची के निजी अंग में सूजन और चोट पाई गई।

महिला ने बताया कि जब उन्होंने इस मामले की शिकायत की, तो प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने उनके साथ बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके अलावा, महिला ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन ने सबूत मिटाने की कोशिश की।

महिला ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर फतेहपुर पुलिस ने अब प्रधानाचार्य और अन्य चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी सीओ शक्ति सिंह ने कहा कि जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई का पता चलेगा।

Leave a Reply