• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

चरणबद्ध तरीके से प्राप्त किया जा सकता है परमाणु निरस्त्रीकरण का लक्ष्य : श्रृंगला

  • September 29, 2021
चरणबद्ध तरीके से प्राप्त किया जा सकता है परमाणु निरस्त्रीकरण का लक्ष्य : श्रृंगला
विज्ञापन
विज्ञापन
  • परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए श्रृंगला ने कहा कि भारत इस अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर यह उच्चस्तरीय बैठक बुलाने का स्वागत करता है।

संयुक्त। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला  ने मंगलवार को कहा कि परमाणु हथियार मुक्त दुनिया के सपने को साकार करने के लिए भारत सभी सदस्य देशों के साथ खुलेपन की भावना से वार्ता करेगा। उन्होंने दोहराया कि परमाणु निरस्त्रीकरण के लक्ष्य को चरणबद्ध तरीके से सार्वभौमिक प्रतिबद्धता और सहमति से बने बहुपक्षीय व गैर-भेदभावपूर्ण ढांचे के जरिये हासिल किया जा सकता है।’

‘परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस’ के मौके पर संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए श्रृंगला ने कहा कि भारत इस अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर यह उच्चस्तरीय बैठक बुलाने का स्वागत करता है। उन्होंने कहा, ‘भारत सार्वभौमिक, गैर-भेदभावपूर्ण और सत्यापन योग्य परमाणु निरस्त्रीकरण के लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध है ताकि परमाणु हथियारों का पूर्ण उन्मूलन हो सके।’ उन्होंने भारत के पहले परमाणु हथियार उपयोग नहीं करने और गैर-परमाणु हथियार वाले देशों के खिलाफ इनका इस्तेमाल नहीं करने के अपने सिद्धांत की पुष्टि की।

UNGA में विदेश सचिव श्रृंगला ने यह भी कहा कि भारत दुनिया से परमाणु हथियारों को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत ने परमाणु सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने में सक्रिय रूप से समर्थन और योगदान दिया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के वैश्विक मंच को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘हमारा मानना है कि इस लक्ष्य को सार्वभौमिक प्रतिबद्धता और सहमत वैश्विक एवं गैर-भेदभावपूर्ण बहुपक्षीय ढांचे द्वारा चरण-दर-चरण प्रक्रिया के जरिए हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि UNSC में स्थायी सीट को लेकर भी विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला गंभीर हैं और इस क्रम में शनिवार को कहा था कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का विस्तार और उसमें एक स्थायी सीट पाना भारत की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, UNSC में एक स्थायी सीट और सुरक्षा परिषद में विस्तार भारत की शीर्ष प्राथमिकता बनी हुई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 76 वें सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद श्रृंगला ने संवाददाताओं से कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान संयुक्त राष्ट्र को विस्तारित करने की दिशा में काम करना जारी रखेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
न्यूजीलैंड बॉलर्स के सपनों में आएंगे अभिषेक-वैभव, वीडियो गेम जैसा लगा इंटरनेशनल मैच

न्यूजीलैंड बॉलर्स के सपनों में आएंगे अभिषेक-वैभव, वीडियो गेम जैसा लगा इंटरनेशनल मैच

  • October 27, 2026
‘हमारे हाथ सिर्फ निराशा’, इस्तीफे की घोषणा के बाद बोले खानपुर MLA उमेश कुमार

‘हमारे हाथ सिर्फ निराशा’, इस्तीफे की घोषणा के बाद बोले खानपुर MLA उमेश कुमार

  • October 27, 2026
बीजेपी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप बेटी समेत सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

बीजेपी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप बेटी समेत सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

  • October 27, 2026
महुआ मोइत्रा हटाएंगी निशिकांत दुबे पर की गई विवादित पोस्ट, दिल्ली हाईकोर्ट में दी जानकारी

महुआ मोइत्रा हटाएंगी निशिकांत दुबे पर की गई विवादित पोस्ट, दिल्ली हाईकोर्ट में दी जानकारी

  • October 27, 2026
अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें

अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें

  • October 27, 2026
शाहजहांपुर में पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से की जांच की मांग

शाहजहांपुर में पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से की जांच की मांग

  • October 27, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी, कहा- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’ October 27, 2026
  • PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान October 27, 2026
  • भाकियू रक्षक ने उठाई गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी October 27, 2026
  • UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा October 27, 2026
  • न्यूजीलैंड बॉलर्स के सपनों में आएंगे अभिषेक-वैभव, वीडियो गेम जैसा लगा इंटरनेशनल मैच October 27, 2026
  • सहारनपुर में पहले मंडलीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन, 100 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू October 27, 2026
  • स्कूली बच्चों को ई-कचरा प्रबंधन के प्रति किया जागरूक, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश October 27, 2026
  • राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की बालक-बालिका टीम घोषित October 27, 2026
  • पात्र लोगों के राशन कार्ड किसी के कहने पर नहीं होंगे निरस्त, खाद्य विभाग ने दिया आश्वासन October 27, 2026
  • वैभव गोयल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष, गगन गर्ग को महामंत्री की जिम्मेदारी October 27, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021