पर्युषण पर्व पर श्री आदिनाथ दिंगबर जैन मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन

पर्युषण पर्व पर श्री आदिनाथ दिंगबर जैन मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन
मंदिर मे पूजा अर्चना करते जैन श्रद्धालु

नकुड 19 सितंबर इंद्रेश। नगर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व का विधिविधान के साथ शुभारंभ किया गया। इस मौके पर धार्मिक विधिविधान के साथ पाठ की स्थापना के साथ ही उत्तम क्षमा धर्म की पूजा अर्चना की गयी।

विश्व शांति महायज्ञ पर्युषण पर्व जैन धर्म के दशलक्षणम धर्म के रूप में मनाया जाता रहा है। धर्म के दस द्वार बताय गये है। जिनमे पहला क्षमा द्वार है। पर्व के प्रथम दिन जैन धर्मावलंिबयो ने उत्तम क्षमा धर्म की पूजा अर्चना की । सुबह से ही जैन श्ऱद्धालुओ का चंद्रप्रभु चैतालय व भगवान आदिनाथ जैन मंदिर में तांता लगा रहा।

जैन मिल के अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ, महामंत्री पंकज जैन, महिला जैन मिलन की अध्यक्ष दीपाली जैन ने बताया कि पर्युषण पर्व के मौके पर रात्री मे जैन मंिदर परिसर में विभिन्न धार्मिक व सांसकृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जयेगा। जिनमें प्रतियोगिताऐ भी शामिल है। उन्होने बताया कि खुल जा सिम सिम, धार्मिक तंबोला, प्रश्नमंच, व भजन प्रतियोगिताए आदि शामिल है। इस मौके पर मनोज जैन, धीरज जैन, पंकज जैन सर्राफ, पंकज जैन, धीरज जैन, संयम जैन, सुनील जैन, सुनील जैन,सजंीव जैन, आयुष जैन, अवनीश जैन, अभिनव जैन, आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे