अष्टमी और महानवमी पर कान्हा गौशाला में की गौ सेवा, चना और फल खिलाए
नकुड़। दुर्गा अष्टमी एवं महानवमी के पावन अवसर पर नारायणपुर स्थित कान्हा गौशाला में गौसेवक अनिल सैनी द्वारा गौ माता एवं नंदी की सेवा की गई। इस दौरान भुना व भीगा हुआ चना, चोकर तथा सेब और केले खिलाकर गौ संरक्षण एवं सेवा का संदेश दिया गया।
सेवा के दौरान गौशाला में मौजूद गोवंश को प्रेमपूर्वक आहार खिलाया गया। इस अवसर पर गौ सेवा को श्रद्धा, करुणा और समर्पण से जोड़ते हुए लोगों से गोवंश की देखभाल में यथासंभव योगदान देने का आह्वान किया गया।
माता रानी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सद्बुद्धि की कामना की गई। साथ ही निरंतर गौ सेवा करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर धर्म, दया और सेवा के मार्ग पर चलते हुए गौ संरक्षण में सहयोग करने का संकल्प लिया गया।
