बेहट-शाकंभरी देवी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल

बेहट-शाकंभरी देवी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल

मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे थे दो श्रद्धालु, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

सहारनपुर। बेहट-शाकंभरी देवी मार्ग पर प्रेमनगर के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेहट पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगाधरी निवासी अर्पित पुत्र बबलू और निखिल पुत्र सुभाष चंद्र सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बेहट-शाकंभरी देवी मार्ग पर प्रेमनगर के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।

दूसरी बाइक पर मिर्जापुर निवासी मुशर्रफ पुत्र यामीन सवार था, जो मेले में लगी अपनी दुकान पर जा रहा था। दोनों बाइकों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को सीएचसी बेहट भिजवाया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply