शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो गिरफ्तार

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो गिरफ्तार

मंडी कोतवाली पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं में की कार्रवाई, दोनों आरोपियों को भेजा जेल

सहारनपुर। जनपद में अपराधों की रोकथाम और कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी अभिनंदन के निर्देश पर जनपद में अपराधों की रोकथाम और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंडी कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा और उपनिरीक्षक उदित गंगवार के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त के दौरान कार्रवाई की।

इस दौरान पुलिस टीम ने थाना मंडी क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल हसीब पुत्र शमशाद निवासी ग्राम बिजोपुरा, थाना कोतवाली देहात और सचिन रंजन पुत्र विजय कुमार निवासी शेवेंद्र विहार कॉलोनी, थाना मंडी के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।

Leave a Reply