अंबेहटा रोड पर भीषण हादस, बाईको की आमने सामने की टक्कर मे दो युवको की मौत

अंबेहटा रोड पर भीषण हादस, बाईको की आमने सामने की टक्कर मे दो युवको की मौत
एबुलेस मे घायल युवक

नकुड 19 अक्टुबर इंद्रेश। बीती रात अबेहटा रोड पर जैनपुर के पास हुए बडे हादसे मे दो बाईको की आमने सामने की भीषण टक्कर हो गयी । इस भयकर हादसे मे दो युवको की मौत हो गयी।

घटना बीती शाम करीब साढे सात बजे की है। बताया जाता है कि जैनपुर के पास किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर मे दो बाईक टकरा गयी । टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनो बाईको के परखच्चे उड गये। दोंनों बाईक सवार उछल कर दूर जा गिरे।

बताया जाता है कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस गंभीर रूप से घायल दोनो युवको को सीएचसी मे ले गयी। जहा एक युवक को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।

दुसरे युवक को चिकित्सको ने सहारनपुर रैफर कर दिया। जहा उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गयी। दुर्घटना मे मारा गया एक युचक कुराली निवासी तरूण पुत्र सोमपाल व दुसरा युवक ताताहेडी निवासी मिथुन पुत्र ममरेश बताया जाता है। इस भीषण दुर्घटना मे दो युवको की मौत से क्षेत्र मे मातम है।

Leave a Reply