सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर जुटे विभिन्न संगठन, घर-घर उत्सव मनाने का संकल्प
कुतुबपुर में आयोजित सभा में पुष्पांजलि अर्पित कर योगदान को किया याद
सरसावा। कुतुबपुर स्थित आशीर्वाद गार्डन में सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों और समाज के लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, राष्ट्रीय करनी सेना संघ, पृथ्वीराज चौहान राजपूत सभा और भारतीय किसान यूनियन ‘सेवक’ के तत्वावधान में किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों के इतिहास और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। इस दौरान प्रत्येक वर्ष 18 अक्टूबर को घर-घर जयंती मनाने का संकल्प लिया गया।
सभा की अध्यक्षता शिक्षक नेता रजनीश चौहान ने की और संचालन एडवोकेट दुष्यंत राणा ने किया।
