शहर के नगर निगम जोनल कार्यालयों पर उपलब्ध होंगी ऑक्सीजन

शहर के नगर निगम जोनल कार्यालयों पर उपलब्ध होंगी ऑक्सीजन
Oxygen
  • 48 घंटे के समय अंतराल अनुसार खाली सिलेंडर के बदले प्राप्त करें ऑक्सीजन सिलेंडर हेतु कूपन

गाजियाबाद [24CN] : गाजियाबाद नगर निगम जहां पूरे शहर में सैनिटाइजेशन फागिंग का बेहतर कार्य महापोर आशा शर्मा जी , नगर आयुक्त गाजियाबाद महेंद्र सिंह तंवर तथा सभी पार्षदों के कुशल नेतृत्व में कर रहा है इसी के क्रम में ऑक्सीजन नोडल प्रभारी के रूप में भी आईएएस ऑफिसर महेंद्र सिंह तवर द्वारा शहर को ऑक्सीजन की आपूर्ति हेतु सुलझी हुई योजना बनाई गई है

वसुंधरा जोन- एस०के० राय जोन प्रभारी से होम आइसोलेशन वाले मरीज को उपलब्ध कराया जाएगा ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन सिलेंडर प्राप्त करने के लिए कम से कम 48 घंटे का बैकअप रखकर कूपन प्राप्त कराया जाएगा, 48 घंटे के समय अंतराल के अनुसार दिए गए कूपन पर शहर वासियों को ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किया जाएगा तथा यह प्रक्रिया आगामी आदेशों तक जारी रहेगी,

प्रतिदिन प्रातः 10:00 से सांय 4:00 बजे तक ऑक्सीजन हेतु कूपन वितरित किए जाएंगे

वसुंधरा में ऑक्सीजन वितरित करने का केंद्र

वार्ड-54 वसुंधरा सेक्टर 5, निगम वाहन पार्किंग,पानी की टंकी (CWR), l

मंजू त्यागी
निगम पार्षद
वार्ड-54 वसुन्धरा, गाजियाबाद

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे