‘जो उसके साथ हुआ वो…’, सूर्या के परिवार से मिले स्वामी दीपांकर, बुलडोजर एक्शन का भी किया समर्थन
गाजियाबाद में चर्चित सूर्या हत्याकांड के बाद प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जा रही हैं. आज आरोपी असद की घर और अवैध अतिक्रमण पर आज बड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस बीच अध्यात्मिक गुरू स्वामी दीपांकर ने आज सूर्या के परिजनों से मुलाकात की और कहा कि जो सूर्या के साथ हुआ वो दोबारा नहीं होना चाहिए.
आध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर बुधवार को गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी पहुंचे और बक़रीद पर मारे गए सूर्या के परिजनों से मुलाक़ात की और उन्हें दुख की घड़ी में ढाढ़स बंधाया. इस दौरान स्वामी दीपांकर ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए दावा किया कि सूर्या का परिवार तनाव में है.
स्वामी दीपांकर ने उठाए गंभीर सवाल
स्वामी दीपांकर ने कहा कि डॉक्टर नारंग से लेकर निकिता तोमर तक ऐसी चीज़े लगातार हो रही है. ऐसे में सूर्या के परिवार को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए और शिनाख्त भी करनी चाहिए ताकि जो सूर्या के साथ हुआ वो दोबारा ना दोहराया जाए. स्वामी दीपांकर ने कहा कि ये चौंकाने वाली बात हैं कि यहां विशेष धर्म के लोगों को फ़िलिस्तीन में क्या हुआ ये पता है लेकिन, बगल में क्या हुआ उसकी जानकारी नहीं होने का दावा करते हैं.
बुलडोजर एक्शन का किया समर्थन
इस दौरान अध्यात्मिक गुरू ने खोड़ा में आज होने वाले ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बुलडोजर एक्शन का भी समर्थन किया और कहा कि जो अवैध है उसे तो बहुत पहले हट जाना चाहिए था.
बता दें कि बक़रीद के दिन सूर्या को बकरे की कुर्बानी दिखाने के बहाने से असद ने बुलाया था, जिसके बाद चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई. इस मामले में आरोपी असद को पुलिस ने मार गिराया है और उसे पिता को गिरफ़्तार कर लिया गया है. वहीं आज बुधवार को खोड़ा में आरोपी असद के घर और आसपास के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोज़र की कार्रवाई की जाएगी.
प्रशासन की ओर से आज दोपहर में खोड़ा में बुलडोज़र एक्शन शुरू हो जाएगा. इसके लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस पल मौके पर पहुँच गया है. अर्धसैनिक बलों की दो बटालियन भी बुलाई गई हैं. इस कार्रवाई में दुकानों के बार स्थायी और अस्थाई अतिक्रमण हटाया जाएगा. ये ड्राइव तीन दिन तक चलेगी.
