नगर निकाय चुनाव मजबूती के साथ लड़ेंगे: महेश त्यागी

नगर निकाय चुनाव मजबूती के साथ लड़ेंगे: महेश त्यागी
पत्रकारों से वार्ता करते आप पदाधिकारी
  • आप ने शुरू की नगर निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी

देवबंद: नगर निकाय चुनाव को लेकर क्षेत्र में लगातार सरगर्मियां बढ़ रही है आम आदमी पार्टी भी इस बार चुनावी दंगल में उतरने के लिए तैयार है। आम आदमी पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी को सहारनपुर जनपद का प्रभारी चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने सभी नगर निकायों में चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

देवबंद पहुंचने पर आम आदमी पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेश त्यागी ने कहा कि नगर निकायों में फैले भ्रष्टाचार को केवल आम आदमी पार्टी ही दूर कर सकती है नगर में सड़के नाली प्रकाश व्यवस्था सफाई व्यवस्था सभी समस्याओं का समाधान आम आदमी पार्टी प्राथमिकता के आधार पर करेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बिना भेदभाव के काम करती है भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना किसी अन्य पार्टी के बस की बात नहीं है ।उन्होंने कहा कि सहारनपुर जनपद में आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है और जल्द ही पार्टी नगर निकाय अध्यक्षों पार्षदों सभासदों के टिकटों की घोषणा करेगी और प्रत्याशियों को बहुत मजबूती के साथ चुनाव लड़ाने का काम किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीतते हैं तो प्रदेश में नगर पालिकाओ नगर निगमों की तस्वीर बदल दी जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विशाल गौतम, जिला उपाध्यक्ष डीके शर्मा, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. शाहनवाज, उपाध्यक्ष शाहनवाज उस्मानी ने भी विचार व्यक्त किए। इसमें मो. मुर्तजा, मैनपाल सिंह, इमरान भारती, महबूब कुरैशी, शाहिद खान, मो. अली, गुड्डू मलिक, रिहान अंसारी, शोएब बर्नी, फुरकान उस्मानी आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे