‘अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला…’, रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के थरूर

‘अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला…’, रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के थरूर

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे और फोटोग्राफर रेहान वाड्रा का कहना है कि दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित उनकी प्रदर्शनी ‘नो आइडिया इज फाइनल’ से उन्हें लगभग 70 तस्वीरें हटाने के लिए कहा गया. इन तस्वीरों में हाल ही में युवाओं के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों को दिखाया गया था. इस पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक्स पर ट्वीट कर रिएक्शन दिया है.

थरूर ने लिखा कि यह कई स्तरों पर शर्मनाक है. ये तस्वीरें उन घटनाओं की हैं जो लोगों के जेहन में पहले से ही गहराई से बस चुकी हैं. इनमें से कई तस्वीरें ऐसी हैं जो लोगों ने पहले ही मीडिया और ऑनलाइन माध्यमों पर देखी होंगी.

शशि थरूर ने आगे लिखा कि भले ही बीकानेर हाउस के पास राजनीतिक रुख के खिलाफ अपनी नीति रखने का अधिकार है, लेकिन विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें तो बस एक घटना को दर्शाती हैं. न कि वे अपने आप में राजनीतिक हैं. अगर यह मामला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मुद्दे के तौर पर अदालत में जाता तो ये तस्वीरें निश्चित रूप से स्वीकार कर ली जातीं.

सेंसरशिप के मुद्दे पर थरूर की बात

शशि थरूर ने सेंसरशिप के मुद्दे पर भी जोर देते हुए लिखा कि सबसे बुरी बात यह है कि इस सेंसरशिप ने एक स्वतंत्र लोकतंत्र के रूप में भारत की वैश्विक छवि को और भी बड़ा नुकसान पहुंचाया है. खैर, इस घटना की वजह से इसे जो प्रचार मिला है, वह उस प्रदर्शनी तक पहुंचने वाले लोगों की संख्या से कहीं अधिक है. चाहे वह दिल्ली में हो या दुनिया भर में. हालांकि, मैं उन अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने फोटोग्राफी की प्रतिभाओं और उनके करियर को एक बेहतरीन बढ़ावा दिया है.

Leave a Reply