हरियाणा में बिजली कर्मचारियों और सरकार के बीच बैठक, अनिल विज अधिकारियों से कर रहे बातचीत; CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों और सरकार के बीच बैठक, अनिल विज अधिकारियों से कर रहे बातचीत; CM सैनी भी पहुंचे

पंचकूला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ऊर्जा मंत्री अनिल विज और बिजली कर्मचारी नेताओं के बीच बैठक शुरू हो गई है। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में चल रही ऊर्जा मंत्री अनिल विज और बिजली कर्मचारी नेताओं की बैठक में शिरकत करने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पहुंचे हैं।

बैठक में बिजली विभाग और सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। बैठक में गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण का काम निजी कंपनी को सौंपने के फैसले को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

अनिल विज पर टिकी सबकी निगाहें

बिजली कर्मचारी इस फैसले को रद करवाने की मांग को लेकर बीते रोज से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का विरोध बिजली वितरण व्यवस्था के निजीकरण को लेकर है।

अब सभी की निगाहें ऊर्जा मंत्री और कर्मचारी नेताओं के बीच हो रही इस बैठक पर टिकी हैं। बैठक में निकलने वाले समाधान से हड़ताल को लेकर आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

Leave a Reply