• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

IED Found In Jammu : जम्मू को दहलाने की आतंकी साजिश नाकाम, बत्रा के नजदीक हाईवे पर आइईडी बरामद

  • April 28, 2022
IED Found In Jammu : जम्मू को दहलाने की आतंकी साजिश नाकाम, बत्रा के नजदीक हाईवे पर आइईडी बरामद
  • पुलिस को आशंका है कि आइईडी को प्लांट करने वाले आतंकी आसपास ही कहीं छिपे हैं। लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। बत्रा अस्पताल व हाईवे पर इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं आतंकियों ने कहीं ओर विस्फोटक तो नहीं लगा रखे हैं।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर ने एक बार फिर आतंकवादियों की जम्मू को दहलाने की साजिश को नाकाम बना दिया है। पुलिस ने बत्रा अस्पताल के नजदीक जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आइईडी बरामद कर बड़ा हादसा टाल दिया। हाईवे पर आतंकियों ने काले रंग के एक डिब्बे में टाइमर लगी आईडी को प्लांट किया था। इसकी सूचना समय रहते पुलिस को मिल गई। पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने समय पर घटना स्थल पर पहुंच आइईडी को सुरक्षित जगह पर ले जाकर निष्क्रिय बना दिया। पुलिस व सेना ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिद्धड़ा में बत्रा अस्पताल के नजदीक हाईवे पर एक कूडे़ दान में संदिग्ध काले रंग का डिब्बा देख लोगों को आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इस बीच एसएसपी जम्मू चंदन कोहली भी दलबल के साथ वहां पहुंच गए। डिब्बे को देखते उन्हें भी आशंका हुई और उन्होंने सुरक्षाबलों को तुरंत जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को बंद करने के निर्देश दे दिए। हाईवे पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई और बम निरोधक दस्ते को सूचित किया गया।

बम निरोधक दस्ते के जवानों ने डिब्बे को कूड़ेदान से बाहर निकाला और एक सुरक्षित जगह पर ले जाकर उसे खोला। डिब्बे में आतंकवादियों ने टाइमर के साथ आइईडी लगाई हुई थी। दल में शामिल जवानों ने बड़े ही सुरक्षित ढंग से आइईडी में विस्फाेट कर निष्क्रय बना दिया। आइईडी को निष्क्रय बनाने के बाद सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि आइईडी को प्लांट करने वाले आतंकी आसपास ही कहीं छिपे हैं। लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। बत्रा अस्पताल व हाईवे पर इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं आतंकियों ने कहीं ओर विस्फोटक तो नहीं लगा रखे हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
BJP नेता शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान, ‘किसी की हिम्मत नहीं कि वो गाय काट दे और हम…’

BJP नेता शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान, ‘किसी की हिम्मत नहीं कि वो गाय काट दे और हम…’

  • May 25, 2026
मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर आया निर्मला का बयान, जानें क्यों बोलीं 3F पर करें फोकस

मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर आया निर्मला का बयान, जानें क्यों बोलीं 3F पर करें फोकस

  • May 25, 2026
UP में बढ़ते Child Marriage पर Allahabad High Court सख्त, DGP को दिए कड़े Action के निर्देश

UP में बढ़ते Child Marriage पर Allahabad High Court सख्त, DGP को दिए कड़े Action के निर्देश

  • May 25, 2026
ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, घर में अवैध निर्माण का दिया गया था नोटिस

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, घर में अवैध निर्माण का दिया गया था नोटिस

  • May 25, 2026
‘इतने भावुक न हों’, कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका पर बोले CJI सूर्यकांत

‘इतने भावुक न हों’, कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका पर बोले CJI सूर्यकांत

  • May 25, 2026
Bakrid से पहले CM Yogi के UP में सख्त निर्देश: खुले में न नमाज़, न कुर्बानी

Bakrid से पहले CM Yogi के UP में सख्त निर्देश: खुले में न नमाज़, न कुर्बानी

  • May 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • जिलाधिकारी ने की व्यापार बंधुओं के साथ बैठक May 25, 2026
  • महोबा में दलित छात्रा से दुष्कर्म मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन May 25, 2026
  • पप्पू हत्याकांड के हत्याारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को धरना शुरू May 25, 2026
  • केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों पर बरसे इमरान मसूद May 25, 2026
  • मंडी पुलिस की कार्रवाई, दो शातिर नशा तस्कर 300 ग्राम अवैध चरस बरामद सहित गिरफ्तार May 25, 2026
  • विद्वान पंडित ने बच्चों को संस्कारों की दी शिक्षा May 25, 2026
  • नगर निगम के मयर ने किया वाटर कूलर का लोकार्पण May 25, 2026
  • पुलिस लाईन परिसर में उमड़ा जनसमूह May 25, 2026
  • BJP नेता शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान, ‘किसी की हिम्मत नहीं कि वो गाय काट दे और हम…’ May 25, 2026
  • गंगादशहरे पर हजारो ने यमुना मे डुबकी लगाई May 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021