नकुड: विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी जतायी

नकुड [इन्द्रेश]। महाराष्ट्र-हरियाणा विधान सभा चुनाव में भाजपा को मिली सफलता पर पार्टी के स्थानीय नेताओ ने खुशी जतायी है।

भाजपा के देहात मंडल अध्यक्ष ऋषिपाल चौधरी ने कहा कि महाराष्ट्र मे भाजपा गठबंधन ने बडी जीत हासिल की है। जबकि हरियाणा में भी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देानेा ही प्रदेशो में सरकार बनायेगी। पार्टी के देहात मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश त्यागी, वरिष्ठ नेता राधेश्याम शर्मा ने कहा कि उपचुनाव में पार्टी ने बडी जीत हासिल की है।

भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश जिंदल, राकेश वर्मा ने कहा कि इस चुनाव में पार्टी ने बडी जीत हासिल कर साफ कर दिया है कि देश मे जनता भाजपा के साथ है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे