यूपी भाजपा ने सोशल मीडिया टीम में किया बड़ा फेरबदल, नए संयोजक नियुक्त

उत्तर प्रदेश भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत अपनी सोशल मीडिया और आईटी टीम में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। पार्टी ने प्रदेश को छह क्षेत्रों में बांटकर युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

नियुक्तियों की सूची

पश्चिम क्षेत्र में सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी शिवांश श्रीवास्तव को दी गई है, जबकि आईटी विभाग का नेतृत्व अम्बर स्वामी करेंगे।

बृज क्षेत्र में सोशल मीडिया विभाग की कमान जितेन्द्र सविता को सौंपी गई है, वहीं आईटी विभाग का नेतृत्व कृष्णवीर सिंह करेंगे।

कानपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया विभाग की अगुवाई हर्ष द्विवेदी करेंगे, जबकि आईटी विभाग की जिम्मेदारी सुरेन्द्र विश्वकर्मा को दी गई है।

अवध क्षेत्र में सोशल मीडिया विभाग का संयोजक प्रशांत तिवारी को बनाया गया है, और आईटी विभाग की जिम्मेदारी ज्योतिर्मय बरतारिया संभालेंगे।

काशी क्षेत्र में सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी अतुल पाण्डेय को दी गई है, जबकि आईटी विभाग का नेतृत्व विजय गुप्ता करेंगे।

गोरखपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया विभाग का संयोजक सूरज निगम को बनाया गया है, और आईटी विभाग की कमान समीर श्रीवास्तव को सौंपी गई है।

 

Leave a Reply