• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कोरोना के पीक को लेकर वैज्ञानिकों का बड़ा दावा, रोजाना साढ़े चार लाख तक आएंगे Covid-19 केस

  • April 27, 2021
कोरोना के पीक को लेकर वैज्ञानिकों का बड़ा दावा, रोजाना साढ़े चार लाख तक आएंगे Covid-19 केस
second covid-19 wave in india
  • वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान में संशोधन करते हुए एक गणितीय मॉडल के आधार पर कहा है कि भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 14 से 18 मई के बीच चरम पर पहुंचकर 38 से 48 लाख हो सकती है।

नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस के पीक को लेकर आईआईटी के वैज्ञानिकों ने नया दावा किया है। वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि मई के मध्य तक कोरोना की दूसरी लहर का पीक आ सकता है। अब उन्होंने अपने पूर्वानुमान में संशोधन करते हुए एक गणितीय मॉडल के आधार पर कहा है कि भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 14 से 18 मई के बीच चरम पर पहुंचकर 38 से 48 लाख हो सकती है।

इतना ही नहीं, चार से आठ मई के बीच संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 4.4 लाख तक के आंकड़े को छू सकती है। भारत में सोमवार को संक्रमण के 3,52,991 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 2,812 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 28,13,658 हो गई।

वैज्ञानिकों ने इस मॉडल के आधार पर किया दावा

आईआईटी कानपुर और हैदराबाद के वैज्ञानिकों ने सूत्र नाम के मॉडल का इस्तेमाल करते हुए कहा कि मई के मध्य तक उपचाराधीन मामलों की संख्या में 10 लाख से अधिक तक की वृद्धि हो सकती है। नए पूर्वानुमान में समयसीमा और मामलों की संख्या में सुधार किया गया है। पिछले सप्ताह शोधकर्ताओं ने पूर्वानुमान व्यक्त किया था कि महामारी 11 से 15 मई के बीच चरम पर पहुंच सकती है और उपचाराधीन मामलों की संख्या 33-35 लाख तक हो सकती है तथा मई के अंत तक इसमें तेजी से कमी आएगी।

पूर्वानुमान आंकड़े के लिए न्यूनतम और अधिकतम गणना भी हुई है

इस महीने के शुरू में, वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान व्यक्त किया था कि देश में 15 अप्रैल तक उपचाराधीन मामलों की संख्या चरम पर होगी, लेकिन यह बात सच साबित नहीं हुई। आईआईटी-कानपुर में कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के प्रोफेसर मनिंदर अग्रवाल ने कहा कि इस बार, मैंने पूर्वानुमान आंकड़े के लिए न्यूनतम और अधिकतम गणना भी की है। मुझे विश्वास है कि वास्तविक आंकड़ा न्यूनतम और अधिकतम आंकड़े के बीच होगा। अग्रवाल ने रविवार को उपचाराधीन मामलों और नए मामलों के चरम पर पहुंचने के पूवार्नुमान संबंधी नए आंकड़े ट्विटर पर साझा किए।

अभी यह अध्ययन रिपोर्ट प्रकाशित नहीं हुई

अग्रवाल ने यह भी उल्लेख किया कि यह स्पष्ट नहीं है कि अंतिम आंकड़ा क्या होगा। अभी यह अध्ययन रिपोर्ट प्रकाशित नहीं हुई है। वैज्ञानिकों ने कहा कि सूत्र मॉडल में कई विशिष्टताएं हैं। गौतम मेनन और हरियाणा स्थित अशोका विश्वविद्यालय की उनकी टीम ने एक स्वतंत्र गणना में पूर्वानुमान व्यक्त किया था कि कोविड-19 की मौजूदा लहर मध्य अप्रैल से मध्य मई तक के बीच अपने चरम पर पहुंच सकती है। मेनन ने यह भी आगाह किया कि कोविड-19 से संबंधित इस तरह के पूर्वानुमानों पर केवल अल्पकालिक अवधि में ही विश्वास किया जाना चाहिए।

 

Post navigation

Prev
Next
PDA को लेकर ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- कहीं A का मतलब ‘आतंकवादी’ न बता दें

PDA को लेकर ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- कहीं A का मतलब ‘आतंकवादी’ न बता दें

  • June 25, 2026
बेअदबी विवाद पर CM भगवंत मान का पलटवार, बोले- कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल मिलकर मुझे बदनाम कर रहे हैं

बेअदबी विवाद पर CM भगवंत मान का पलटवार, बोले- कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल मिलकर मुझे बदनाम कर रहे हैं

  • June 25, 2026
राम मंदिर चढ़ावा मामले की SIT जांच पर शंकराचार्य ने उठाए सवाल, चंदा लेने के आरोपों को बताया निराधार

राम मंदिर चढ़ावा मामले की SIT जांच पर शंकराचार्य ने उठाए सवाल, चंदा लेने के आरोपों को बताया निराधार

  • June 25, 2026
इमरजेंसी के 50 साल: रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर हमला, बोले- इंदिरा गांधी की कुर्सी बचाने के लिए लगाया गया था आपातकाल

इमरजेंसी के 50 साल: रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर हमला, बोले- इंदिरा गांधी की कुर्सी बचाने के लिए लगाया गया था आपातकाल

  • June 25, 2026
शिवराज सिंह चौहान के बेटे के मानहानि केस पर राहुल गांधी ने जताया खेद, हाई कोर्ट में दी सफाई

शिवराज सिंह चौहान के बेटे के मानहानि केस पर राहुल गांधी ने जताया खेद, हाई कोर्ट में दी सफाई

  • June 25, 2026
‘फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट’ का आरोप लगाकर राघव चड्ढा ने साधा निशाना, भगवंत मान से मांगा इस्तीफा

‘फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट’ का आरोप लगाकर राघव चड्ढा ने साधा निशाना, भगवंत मान से मांगा इस्तीफा

  • June 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • PDA को लेकर ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- कहीं A का मतलब ‘आतंकवादी’ न बता दें June 25, 2026
  • बेअदबी विवाद पर CM भगवंत मान का पलटवार, बोले- कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल मिलकर मुझे बदनाम कर रहे हैं June 25, 2026
  • राम मंदिर चढ़ावा मामले की SIT जांच पर शंकराचार्य ने उठाए सवाल, चंदा लेने के आरोपों को बताया निराधार June 25, 2026
  • PM मोदी के बाद अमित शाह की राष्ट्रपति से मुलाकात, कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज June 25, 2026
  • इमरजेंसी के 50 साल: रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर हमला, बोले- इंदिरा गांधी की कुर्सी बचाने के लिए लगाया गया था आपातकाल June 25, 2026
  • ‘किसानों के बाद अब छात्र भी आतंकवादी?’ राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग June 25, 2026
  • शिवराज सिंह चौहान के बेटे के मानहानि केस पर राहुल गांधी ने जताया खेद, हाई कोर्ट में दी सफाई June 25, 2026
  • ‘फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट’ का आरोप लगाकर राघव चड्ढा ने साधा निशाना, भगवंत मान से मांगा इस्तीफा June 25, 2026
  • MVA बैठक में 23 विधायक रहे नदारद, शरद पवार समेत कई दिग्गजों की गैरहाजिरी पर उद्धव ठाकरे ने जताई चिंता June 25, 2026
  • राम मंदिर चढ़ावा विवाद: FIR की तैयारी पर बोले VHP अध्यक्ष आलोक कुमार, ‘कानून से ऊपर कोई नहीं’ June 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021