• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

चीनी लैब में बनाया गया था कोरोना वायरस, दुर्लभ जीनोम सीक्वेंस है सबूत- अमेरिकी विशेषज्ञों का बड़ा दावा

  • June 7, 2021
चीनी लैब में बनाया गया था कोरोना वायरस, दुर्लभ जीनोम सीक्वेंस है सबूत- अमेरिकी विशेषज्ञों का बड़ा दावा
  • चीन की वुहान लैब से वायरस फैलने की बात हो रही है लेकिन सच अभी भी सामने नहीं आया है। अब इसको लेकर दो अमेरिकी विशेषज्ञों ने बड़ा दावा किया है। अमेरिकी विशेषज्ञों ने शोध के आधार पर दावा किया है कि कोरोना एक प्राकृतिक वायरस नहीं है।

वाशिंगटन। कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर अभी भी कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आया है। लेकिन इस बीच अमेरिकी विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर एक बड़ा दावा किया है। इसमें यह सबूत दिया गया है कि Covid-19 के वुहान की लैब से निकलने की थ्योरी के पक्ष में कितना दम है। मीडिया ने सोमवार को बताया कि दो अमेरिकी विशेषज्ञों ने अपने शोध में दावा किया है कि कोरोना वायरस चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से लीक हुआ है। उन्होंने शोध में बताया है कि कोविड-19 के दुर्लभ जीनोम से पता चलता है कि कोरोना वायरस एक प्रयोगशाला में विकसित किया गया था ये कोई प्राकृतिक वायरस नहीं है।

अमेरिका के वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि अमेरिका के दो विशेषज्ञों डॉ. स्टीफन क्वे और रिचर्ड मुलर के अनुसार, कोविड -19 में एक आनुवंशिक जीनोम सीक्वेंस है जो किसी प्राकृतिक कोरोना वायरस में कभी नहीं देखा गया है। क्वे और मुलर ने बताया है कि कोविड-19 में जीनोम सीक्वेंस ‘सीजीजी-सीजीजी'(CGG-CGG) (जिसे “डबल सीजीजी-Double CGG)” भी कहा जाता है) है, जो 36 अनुक्रमण पैटर्न में से एक है। उन्होंने बताया कि सीजीजी(CGG) का उपयोग शायद ही कभी कोरोना वायरस की श्रेणी में किया जाता है जो कोव-2 के साथ पुन: संयोजन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि वास्तव में, कोरोना वायरस के पूरे वर्ग में जिसमें CoV-2 भी शामिल है, CGG-CGG जीनोम सीक्वेंस कभी भी प्राकृतिक रूप से नहीं पाया गया है। इस शोध को लेकर उन्होंने आगे कई बातें कही हैं जो वैज्ञानिक शोध के आधार पर हैं। अंत में उन्होंने कहा है कि सभी वैज्ञानिक साक्ष्य इस निष्कर्ष की ओर इशारा करते हैं कि कोरोना वायरस को एक प्रयोगशाला में तैयार किया गया था।

कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर वैश्विक स्तर पर हाल के हफ्तों में कई विशेषज्ञों ने लैब से वायरस लीक होने की थ्योरी पर जोर दिया है, जिसे पहले साजिश के रूप में खारिज कर दिया गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी हाल ही में लैब से वायरस लीक होने की थ्योरी सहित कोरोना वायरस की उत्पत्ति कैसे हुई, इसकी जांच करने के लिए दोबारा प्रयास करने का आदेश दिया है। हालांकि, चीन ने वुहान लैब से वायरस लीक होने की थ्योरी को “अत्यंत असंभव” कहकर खारिज कर दिया है और अमेरिका पर राजनीतिक हेरफेर का आरोप लगा रहा है।

कुछ समय पहले ही अमेरिकी इंटेलिजेंस की एक खुफिया रिपोर्ट में कहा गया था कि वुहान शहर में लोगों के वायरस से पहली बार संक्रमित होने से ठीक महीने भर पहले ही नवंबर 2019 में वुहान की लैब में काम करने वाले तीन रिसर्चरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

Post navigation

Prev
Next
यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य निर्वाचन आयोग से पूछा- चुनाव की तारीख कब होगी घोषित?

यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य निर्वाचन आयोग से पूछा- चुनाव की तारीख कब होगी घोषित?

  • June 4, 2026
सपा के गढ़ में जयंत चौधरी का शक्ति प्रदर्शन, RLD चीफ का मुरादाबाद से मिशन-27 का आगाज

सपा के गढ़ में जयंत चौधरी का शक्ति प्रदर्शन, RLD चीफ का मुरादाबाद से मिशन-27 का आगाज

  • June 4, 2026
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

  • June 4, 2026
‘ओ सपाई लोडरों तुम्हारे भइया जी तो…’, पंचायत चुनाव से पहले ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

‘ओ सपाई लोडरों तुम्हारे भइया जी तो…’, पंचायत चुनाव से पहले ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

  • June 4, 2026
क्या मोदी-ट्रंप की मुलाक़ात होने वाली है? अमेरिकी राष्ट्रपति ने फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने की पुष्टि की

क्या मोदी-ट्रंप की मुलाक़ात होने वाली है? अमेरिकी राष्ट्रपति ने फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने की पुष्टि की

  • June 4, 2026
दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड: 12 विदेशी नागरिकों समेत 21 लोगों की मौत, सीएम रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश

दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड: 12 विदेशी नागरिकों समेत 21 लोगों की मौत, सीएम रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश

  • June 4, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य निर्वाचन आयोग से पूछा- चुनाव की तारीख कब होगी घोषित? June 4, 2026
  • सपा के गढ़ में जयंत चौधरी का शक्ति प्रदर्शन, RLD चीफ का मुरादाबाद से मिशन-27 का आगाज June 4, 2026
  • ‘यह सरकार द्वारा किया गया…’, लखीमपुर में NEET छात्र ऋतिक मिश्रा के सुसाइड पर बोले संजय सिंह June 4, 2026
  • दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश June 4, 2026
  • ‘दिल्ली में सब चलता है…’ मालिक लवकेश बजाज का कबूलनामा, लालच के चक्कर में 6 की जगह बना दिए थे 25 कमरे June 4, 2026
  • ‘ओ सपाई लोडरों तुम्हारे भइया जी तो…’, पंचायत चुनाव से पहले ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को दी चुनौती June 4, 2026
  • अपराधियों को सीएम योगी की सख्त चेतावनी, बोले- कानून न मानने वालों से उनकी ही भाषा में होगा व्यवहार June 4, 2026
  • क्या मोदी-ट्रंप की मुलाक़ात होने वाली है? अमेरिकी राष्ट्रपति ने फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने की पुष्टि की June 4, 2026
  • भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले सिराज की उपलब्धता पर संशय, आकिब नबी समेत छह गेंदबाज टीम इंडिया के नेट सत्र में शामिल June 4, 2026
  • दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड: 12 विदेशी नागरिकों समेत 21 लोगों की मौत, सीएम रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश June 4, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021