• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कनाडा ने तालिबान को अफगानिस्तान की नई सरकार के रूप में मान्यता देने से किया इंकार

  • August 18, 2021
कनाडा ने तालिबान को अफगानिस्तान की नई सरकार के रूप में मान्यता देने से किया इंकार
  • अफगानिस्तान के मुद्दे पर खुलकर बोलते हुए कनाडा के पीएम ट्रूडो ने कहा कि उन्होंने (तालिबान) सत्ता संभाली है और एक निर्वाचित लोकतांत्रिक सरकार को बलपूर्वक बदल दिया है। आतंकी संगठन तालिबान को अफगानिस्तान की सरकार के रूप में मान्यता देने की हमारी कोई योजना नहीं है।

ओटावा। अफगानिस्तान के मौजूदा हालात पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने चिंता जाहिर की है। ट्रूडो ने अफगानिस्तान की नई तालिबानी सरकार को स्वीकार करने से मना कर दिया है। अफगानिस्तान के मुद्दे पर खुलकर बोलते हुए कनाडा के पीएम ट्रूडो ने कहा कि उन्होंने (तालिबान) सत्ता संभाली है और एक निर्वाचित लोकतांत्रिक सरकार को बलपूर्वक बदल दिया है। आतंकी संगठन तालिबान को अफगानिस्तान की सरकार के रूप में मान्यता देने की हमारी कोई योजना नहीं है। वे कनाडा के कानून के तहत एक मान्यता प्राप्त आतंकवादी संगठन हैं। अभी हमारा ध्यान अफगानिस्तान से लोगों को बाहर निकालने पर है और हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए लोगों की मुफ्त पहुंच सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि 20 साल पहले जब आतंकवादी समूह ने अफगानिस्तान पर नियंत्रण हासिल कर लिया था, उस समय भी कनाडा ने तालिबान को देश की सरकार के रूप में मान्यता नहीं दी थी।

बता दें कि रविवार को राष्ट्रपति अशरफ गनी के अफगानिस्तान छोड़ने के तुरंत बाद तालिबान ने काबुल में प्रवेश किया और राष्ट्रपति महल पर नियंत्रण हासिल कर लिया। आतंकी समूह तालिबान ने अफगान सरकार पर अपनी जीत की घोषणा कर दी। इसके बाद से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भय का माहौल हो गया और लोग देश छोड़ने के लिए एयरपोर्ट की तरफ दौड़ पड़े।

वहीं, तालिबान नेता दोहा में भविष्य की सरकारी योजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं और अफगानिस्तान में सरकार बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अंतर-अफगान पार्टियों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान के रवैये पर संयु्क्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने भी चिंता जाहिर की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि मैं सभी पक्षों खासकर तालिबान से गुजारिश करता हूं कि वे लोगों के जीवन की रक्षा करने के लिए संयम बरतें और मानवीय जरूरतों को पूरा करना सुनिश्चित करें।

 

Post navigation

Prev
Next
ईरान का अमेरिका पर फिर आरोप, कूटनीति और भरोसे पर बयान से तनावपूर्ण संकेत

ईरान का अमेरिका पर फिर आरोप, कूटनीति और भरोसे पर बयान से तनावपूर्ण संकेत

  • May 30, 2026
हरिद्वार संदिग्ध नेटवर्क जांच तेज: पाकिस्तान कनेक्शन की आशंका पर ट्रांजेक्शन ट्रेल खंगाली जा रही

हरिद्वार संदिग्ध नेटवर्क जांच तेज: पाकिस्तान कनेक्शन की आशंका पर ट्रांजेक्शन ट्रेल खंगाली जा रही

  • May 30, 2026
ऊधमपुर में मौसम बदला: तेज हवा-बारिश के बाद तापमान में बड़ी गिरावट, गर्मी से राहत

ऊधमपुर में मौसम बदला: तेज हवा-बारिश के बाद तापमान में बड़ी गिरावट, गर्मी से राहत

  • May 30, 2026
पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बढ़ रही Packers and Movers सेवाओं की मांग

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बढ़ रही Packers and Movers सेवाओं की मांग

  • May 30, 2026
भीषण गर्मी में डिलीवरी पार्टनर संकट: 45 डिग्री तापमान में बढ़ा डिहाइड्रेशन का खतरा

भीषण गर्मी में डिलीवरी पार्टनर संकट: 45 डिग्री तापमान में बढ़ा डिहाइड्रेशन का खतरा

  • May 29, 2026
पुणे जहरीली शराब कांड: मौतों के बाद सप्लाई चेन की जांच तेज, आरोपी सप्लायर गिरफ्तार

पुणे जहरीली शराब कांड: मौतों के बाद सप्लाई चेन की जांच तेज, आरोपी सप्लायर गिरफ्तार

  • May 29, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • दिल्ली-NCR में बढ़ी शिफ्टिंग सर्विसेज की मांग, प्रोफेशनल पैकर्स एंड मूवर्स बने लोगों की पसंद May 31, 2026
  • राजस्थान के चूरू में रेतीला तूफान, दृश्यता घटी और जनजीवन पर असर May 30, 2026
  • ईरान का अमेरिका पर फिर आरोप, कूटनीति और भरोसे पर बयान से तनावपूर्ण संकेत May 30, 2026
  • सूर्या मर्डर केस में परिवार-प्रशासन गतिरोध खत्म, अंतिम संस्कार की राह साफ May 30, 2026
  • बिहार में बड़ा प्रशासनिक एक्शन, दो IAS अधिकारियों पर कार्रवाई से नौकरशाही में हलचल May 30, 2026
  • सोनारपुर हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर हमला, बंगाल में राजनीतिक तनाव बढ़ा May 30, 2026
  • सूर्या मर्डर केस में परिवार-प्रशासन गतिरोध खत्म, अंतिम संस्कार की राह साफ May 30, 2026
  • सोनारपुर हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर हमला, बंगाल में राजनीतिक तनाव बढ़ा May 30, 2026
  • US-India ट्रेड डील पर नया दावा, वार्ता 99% पूरी होने की बात से तेज हुई चर्चा May 30, 2026
  • मई में विदेशी निवेशकों की बिकवाली तेज, भारतीय इक्विटी से 33 हजार करोड़ रुपये निकाले May 30, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021