• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Bhagwant Mann Germany Visits: जर्मनी से एक दिन देरी से क्यों आए सीएम भगवंत मान, विपक्ष ने उठाया सवाल

  • September 19, 2022
Bhagwant Mann Germany Visits: जर्मनी से एक दिन देरी से क्यों आए सीएम भगवंत मान, विपक्ष ने उठाया सवाल
  • पंजाब के सीएम भगवंत मान निवेशकों को लुभाने के लिए जर्मन दौरे पर गए हुए थे लेकिन वह अपने दौरे के निर्धारित समय से एक दिन बाद लौटे। इसको लेकर विपक्ष ने उन पर सवाल खड़े किए हैं।

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान जर्मनी से लौट आए हैं, लेकिन उनके एक दिन बाद लौटने को लेकर विपक्षी पार्टियों ने उन्हें घेरा है और जवाब मांगा है। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल, सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा, सुखपाल सिंह खैहरा आदि ने उनसे स्थिति को स्पष्ट करने को कहा है कि वह एक दिन देरी से क्यों लौटे?

सुखबीर बादल ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि जर्मनी दौरे पर गए मुख्यमंत्री भगवंत मान को लुसियाना फ्लाइट से उतार दिया गया। बादल ने कहा कि यह मामला बेहद परेशान करने वाला है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इतनी पी रखी थी कि उनसे ठीक से चला भी नहीं जा रहा था।

एक सह-यात्री के ट्वीट के हवाले से सुखबीर ने कहा कि इस तरह की रिपोर्टों ने पूरी दुनिया में पंजाबियों को न केवल परेशान किया है साथ ही उन्हें शर्मसार भी किया है। उन्होंने कहा कि हैरानी है कि मुख्यमंत्री की इन रिपोर्ट पर आम आदमी पार्टी और सरकार चुप है।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल से इस पर स्थिति साफ करने को कहा। उन्होंने भारत सरकार से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा, क्योंकि इसमें पंजाबियों और देश के गौरव का सवाल है। उन्होंने कहा कि यदि जर्मन एयर कंपनी ने ऐसा किया है तो सरकार को इसको लेकर जर्मन सरकार से बात करनी चाहिए।

पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जर्मनी में जिस हालात में फ्लाइट से उतारा गया है उसे देखते हुए मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। नेता विपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को जिस हालात में जर्मन में फ्लाइट से उतारा गया है उससे उन्होंने देश का सिर शर्म से नीचा कर दिया है।

बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर अपना पद छोड़ देना चाहिए। यह घटना आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए भी फैसले लेने की खड़ी है कि अब तक अन्ना हजारे मूवमेंट के जरिए जिन सिद्धांतों पर चलने की वह बात करते रहे हैं उस पर कायम रहेंगे या सिर्फ यह बातें करने के लिए ही हैं। बिक्रम मजीठिया और सुखपाल खैहरा ने भी आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण मांगने को कहा है।

 

 

 

Post navigation

Prev
Next
‘पंजाब नहीं, दिल्ली का है पता’, SIR में राघव चड्ढा के दावे पर बोली AAP; बैकडेट प्रक्रिया से नाम जुड़वाने का लगाया आरोप

‘पंजाब नहीं, दिल्ली का है पता’, SIR में राघव चड्ढा के दावे पर बोली AAP; बैकडेट प्रक्रिया से नाम जुड़वाने का लगाया आरोप

  • September 3, 2026
PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन

PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन

  • September 3, 2026
F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े

F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े

  • September 3, 2026
बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून

बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून

  • September 3, 2026
अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला

अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला

  • September 3, 2026
यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित

यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित

  • September 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • CJP में फूट! ‘केजरीवाल की पार्टी बन गई’ कहकर मनीष ब्रह्मभट्ट ने लॉन्च की CJP-डेमोक्रेटिक September 3, 2026
  • ‘पंजाब नहीं, दिल्ली का है पता’, SIR में राघव चड्ढा के दावे पर बोली AAP; बैकडेट प्रक्रिया से नाम जुड़वाने का लगाया आरोप September 3, 2026
  • आकाश आनंद पर मायावती का नया बयान, कहा- अभी बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं September 3, 2026
  • PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन September 3, 2026
  • F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े September 3, 2026
  • बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून September 3, 2026
  • अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला September 3, 2026
  • यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित September 3, 2026
  • पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’ September 3, 2026
  • इमरान मसूद का राम मंदिर के CEO पर तंज, बोले- ‘RSS को मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नजर आ रहा’ September 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021