• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दिल्ली में अफगान शरणार्थियों ने तालिबान के खिलाफ किया प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ लगाए नारे

  • September 14, 2021
दिल्ली में अफगान शरणार्थियों ने तालिबान के खिलाफ किया प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ लगाए नारे

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के शरणार्थियों ने मंगलवार को तालिबान के खिलाफ दिल्ली में जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारी हांथ में तख्तियां लिए हुए थे जिन पर लिखा था, ‘आतंकवाद और पाकिस्तान एक सिक्के के एक ही पहलू हैं’ और ‘आइएसआइ अफगानिस्तान छोड़ो’ इसके साथ ही प्रदर्शनाकारियों ने तालिबान के खिलाफ  भी जमकर नारे लगाए।

एक प्रदर्शनकारी ने समाचार एजेंसी एएनआइ को बताया कि मेरे रिश्तेदार पंजशीर में रह रहे थे। पाकिस्तान एयरफोर्स ने मेरे रिश्तेदारों, मेरे चचेरे भाइयों को मार डाला, इसलिए हम यहां पाकिस्तान का विरोध करने आए हैं।

एक अन्य प्रदर्शनकारी ने बताया कि आइएसआइ हमारे देश में दखल दे रही है। आइएसआइ चीफ तालिबान के कब्जे के दौरान अफगानिस्तान गए थे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ हमारा समर्थन करे। हम तालिबान और आइएसआइ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने अफगान प्रतिरोध आंदोलन के समर्थन में भी नारे लगाए।

वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिनों पहले जर्मनी में रहने वाले अफगानों ने भी स्वतंत्रता, मानवाधिकार और नागरिक अधिकारों के साथ-साथ महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की मांग करते हुए एक विरोध प्रदर्शन किया था।

इससे पहले 15 अगस्त को जब तालिबान ने राजधानी काबुल पर नियंत्रण हासिल कर लिया था। तालिबान की मदद करने में इस्लामाबाद की भूमिका के खिलाफ दुनिया भर में पाकिस्तान विरोधी विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए थे।

तालिबान के खिलाफ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया समते कई अन्य देशों में जमकर विरोध प्रदर्शन हुए, जिसमें अफगानिस्तान में उनके आक्रामक अग्रिम और बर्बर कृत्यों की निंदा की गई। प्रदर्शनकारियों ने अफगानिस्तान में अपने छद्म युद्ध के लिए पाकिस्तान के खिलाफ प्रतिबंधों की भी मांग की है।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से हजारों की संख्या में वहां के लोग भारत आ गए हैं। अब यहां अफगान शरणार्थी तालिबान और पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें

CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें

  • September 21, 2026
UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर

UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर

  • September 21, 2026
‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती

‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती

  • September 21, 2026
मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन

मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन

  • September 21, 2026
मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी

मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी

  • September 21, 2026
दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में

दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में

  • September 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें September 21, 2026
  • UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर September 21, 2026
  • ‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती September 21, 2026
  • DUSU में NSUI की हार पर राहुल गांधी सख्त, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट September 21, 2026
  • मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन September 21, 2026
  • गड्ढे में डूबे 3 बच्चों की मौत, CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान September 21, 2026
  • मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी September 21, 2026
  • दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में September 21, 2026
  • यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव, विपक्षी दलों को गठबंधन का खुला ऑफर September 21, 2026
  • नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, गठबंधन पर कल्याण बनर्जी का बड़ा बयान September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021