• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और शरद पवार समेत कई नेता दिखे साथ

  • June 27, 2022
यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और शरद पवार समेत कई नेता दिखे साथ
  • Presidential Election 2022 विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। टीआरएस पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का फैसला किया है। नामांकन के दौरान कई बड़े नेता मौजूद रहे।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने पहुंचे सिन्हा के साथ कई बड़े विपक्षी नेता भी दिखे। बता दें कि सिन्हा को आज ही टीआरएस पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन देने का फैसला किया है। इसके साथ ही सिन्हा को अब कुल 17 दलों का साथ हासिल हो गया है।

विपक्ष ने किया शक्ति प्रदर्शन

  • यशवंत सिन्हा के नामांकन के दौरान विपक्ष अपना शक्ति प्रदर्शन करने से नहीं चूका।
  • नामांकन के समय उन्हें समर्थन जताने के लिए एनसीपी नेता शरद पवार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एसपी नेता अखिलेश यादव मौजूद रहे।
  • इस दौरान सिन्हा का नाम सबके सामने रखने वालीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी साथ नहीं रहीं। ममता राज्य में व्यस्त कार्यक्रमों के चलते वहां नहीं आ पाईं।
  • विपक्ष के समर्थन की बात करें तो लगभग सभी विपक्षी दल यशवंत सिन्हा के समर्थन में खड़े हैं। हालांकि बसपा प्रमुख मायावती, बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने किनारा कर लिया है।
  • दूसरी ओर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और और वाइएसआर कांग्रेस के जगनमोहन रेड्डी ने फिलहाल अपना समर्थन किसी को नहीं दर्शाया है।

यह नेता दिखे साथ

सिन्हा द्वारा नामांकन दाखिल करते समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता और तेलंगाना के मंत्री के टी रामाराव मौजूद रहे। इनके साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी दिखे।

टीएमसी सांसद बोले- यह विचारधारा की लड़ाई

टीएमसी सांसद सौगत राय ने इस बीच बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद की यह लड़ाई दो व्यक्तियों के बीच नहीं बल्कि विचारधारा की लड़ाई है। सांप्रदायिकता बनाम धर्मनिरपेक्षता। मुझे लगता है कि यशवंत सिन्हा सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं।

द्रौपदी मुर्मू से है टक्कर 

बता दें कि यशवंत सिन्हा का मुकाबला एनडीए उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू से है। मुर्मू को कई विपक्षी पार्टियों का भी साथ मिला है। इस सूची में मायावती की बीएसपी और नवीन पटनायक की बीजद शामिल है। आंकड़ों को देखें तो मुर्मू का पलड़ा अभी से ही भारी दिख रहा है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
‘कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती…’, पीएम मोदी ने क्यों किया न्यूक्लियर टेस्ट का जिक्र?

‘कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती…’, पीएम मोदी ने क्यों किया न्यूक्लियर टेस्ट का जिक्र?

  • May 13, 2026
इन सवालों के घेरे में प्रतीक यादव की मौत, अखिलेश यादव के इस बयान से मिले संकेत, सपा ने भी उठाए सवाल

इन सवालों के घेरे में प्रतीक यादव की मौत, अखिलेश यादव के इस बयान से मिले संकेत, सपा ने भी उठाए सवाल

  • May 13, 2026
PM मोदी ने छोटा किया अपने काफिले का साइज, संसाधनों के संतुलित इस्तेमाल की अपील के बाद खुद पेश किया उदाहरण

PM मोदी ने छोटा किया अपने काफिले का साइज, संसाधनों के संतुलित इस्तेमाल की अपील के बाद खुद पेश किया उदाहरण

  • May 13, 2026
प्रतीक यादव के निधन पर CM योगी ने जताया दुख

प्रतीक यादव के निधन पर CM योगी ने जताया दुख

  • May 13, 2026
NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बोले- अमृत काल जहर युग बन गया, सरकार जिम्मेदार

NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बोले- अमृत काल जहर युग बन गया, सरकार जिम्मेदार

  • May 12, 2026
नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द की गई, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द की गई, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

  • May 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • PM Modi की अपील का बड़ा असर, Rajnath Singh ने छोटा किया अपना काफिला। May 13, 2026
  • केरल में CM फेस पर सस्पेंस, शहजाद पूनावाला का तंज- ‘कांग्रेस पूरी तरह Confuse है’ May 13, 2026
  • ‘कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती…’, पीएम मोदी ने क्यों किया न्यूक्लियर टेस्ट का जिक्र? May 13, 2026
  • NEET-UG Scam पर Arvind Kejriwal का Gen Z से आह्वान, ‘सड़कों पर उतरो, यह घिनौना खेल बंद करो’ May 13, 2026
  • यूपी सरकार ने श्रमिकों के लिए जारी की नई गाइडलाइन, पेंशन से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक मिलेंगी कई शानदार सुविधाएं May 13, 2026
  • प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर घर लाया गया, पत्नी अपर्णा यादव भी पहुंचीं, जानें कब और कहां होगा अंतिम संस्कार May 13, 2026
  • तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, विजय को फ्लोर टेस्ट में मिला 144 विधायकों का समर्थन; AIADMK में टूट! May 13, 2026
  • जब सैफई में प्रतीक ने छुए थे अखिलेश यादव के पैर, दोनों भाइयों के बीच ऐसा रहा रिश्ता May 13, 2026
  • इन सवालों के घेरे में प्रतीक यादव की मौत, अखिलेश यादव के इस बयान से मिले संकेत, सपा ने भी उठाए सवाल May 13, 2026
  • मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज पहली बैठक करेंगे सीएम योगी, मंत्रियों के विभागों का हो सकता है बंटवारा May 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021