ब्राहमण समाज की सोच हमेशा राष्ट्रवादी रही है: सुनील भराला

ब्राहमण समाज की सोच हमेशा राष्ट्रवादी रही है: सुनील भराला
  • प्रदेश सरकार में मंत्री सुनील भराला का स्वागत करते ब्राहमण समाज के लोग

देवबंद [24CN]:  ब्राहमण नेता रोहित कौशिक के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुनील भराला का रोहाना टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया गया। सुनील भराला माता शाकुम्भरी देवी के दर्शनो के लिए जा रहे थे और कुछ समय के लिए देवबंद में भी रूके थे।

भाजपा के तीतरों मंडल अध्यक्ष पंडित रामकुमार भावसा एंव रोहित कौशिक के नेतृत्व में मंत्री सुनील भराला का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। इस दौरान भराला ने कहा कि ब्राहमण समाज की सोच हमेशा राष्ट्रवादी रही है। कहा कि प्रंचड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आई भाजपा सरकार को जिताने में ब्राहमण समाज को अहम योगदान है। विधानसभा चुनाव की तरह ही 2024 में लोकसभा चुनाव में भी ब्राहमण समाज भाजपा को जिताने का काम करेगा। भराला ने काह कि विस चुनाव के दौरान ब्राहमण समाज ने संस्कृत भाषा को पाठयक्रम में शामिल करने और मठ मंन्दिरों के पुजारियों को वेतन दिलाने की मांग की थी। जिसे योगी सरकार जल्द पूरा करेगी। इस मौके पर आशीष शर्मा एड0, देवेन्द्र शर्मा, अरविन्द शर्मा, मोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे