आशुतोष रामलीला समिति ने 350 जरूरतमंदों को कराया नि:शुल्क भोजन

आशुतोष रामलीला समिति ने 350 जरूरतमंदों को कराया नि:शुल्क भोजन
प्रभु जी की रसोई में संजीव टंडन और गौरव चौधरी को सम्मानित करते शीतल टंडन एवं अन्य पदाधिकारी।

श्रीराम के रथ का सारथी बनने पर संजीव टंडन का किया सम्मान, पगड़ी पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर दी शुभकामनाएं

सहारनपुर, 16 अक्टूबर। श्री आशुतोष रामलीला समिति, गुरुद्वारा रोड की ओर से शुक्रवार को जनमंच के निकट स्थित प्रभु जी की रसोई में सेवा कार्य किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने 350 से अधिक गरीब एवं असहाय लोगों को नि:शुल्क भोजन कराया। कार्यक्रम के दौरान समिति की शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम के रथ का सारथी बनने पर संजीव टंडन को सम्मानित भी किया गया।

प्रभु जी की रसोई के सचिव एवं व्यापारी नेता शीतल टंडन ने श्रीराम के रथ के सारथी संजीव टंडन और समिति के अध्यक्ष गौरव चौधरी को पगड़ी पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने संजीव टंडन को यह जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और समिति के सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने सेवा कार्यों के महत्व पर जोर देते हुए जरूरतमंदों की सहायता को सामाजिक जिम्मेदारी बताया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष गौरव चौधरी, महामंत्री राकेश छाबड़ा, मुख्य संयोजक संजय भसीन, स्वागताध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह चावला, संयोजक विजय कुमार, अमन भाटिया, रवि बख्शी और संजय आनंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply