`नकुड मे उत्साह के साथ मनायी गयी रगोंत्सव का पर्व होली, अमन के साथ संपन्न हुई जूमे की नमाज

`नकुड मे उत्साह के साथ मनायी गयी रगोंत्सव का पर्व होली, अमन के साथ संपन्न हुई जूमे की नमाज
  • नमाज की तैयारी मे मुस्तेद सीओ एसएन वैभव पंाडे व केातवाल अविनाश गौतम

नकुड 15 मार्च इंद्रेश। क्षेत्र में होली का त्यौहार पांरपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। साथ ही मुकददस रमजान के जूमे की नमाज अमन के साथ अता की गयी। इस मौके पर प्रशासन का सख्त पहरा रहा।

होली के मौके पर सुबह से ही युवा वर्ग होली के रंग मे सराबोर रहा। पूरे बाजार व सडको पर होली खेल रहे युवाओ की टोलियो का कब्जा रहा। लोगो ने एक दुसरे को गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। देहात में भी शंाति के बीच उत्साह के साथ रंगोत्सव होली का पर्व मनाया गया। इससे पूर्व शुक्रवार को होलिकादहन के साथ श्रद्धालुओ ने होलिका पूजन के साथ ही मंदिरो मे पूजा अर्चना की। कहंी से भी किसी अप्रिय घटना का समाचार नंही मिला है।

इस बार होली के साथ ही जूमे का पडना पुलिस प्रशासन के लिये मानसिक तनाव का कारण था। पंरतु होली के बाद रोजेदारो ने बेफिक्र मस्जिदो में नमाज अता की। इस दौरान पुलिस प्रशासन का कडा पहरा रहा। जूमे की नमाज के दौरान सीओ एसएन वैभव पांडे , प्रभारी निरिक्षक अविनाश गौतम, उमेंद्र मलिक पुलिस बल, आरआरएफ के जवानो व के साथ मुुस्तेदी के साथ कानून व व्यवस्था को कायम रखने के मिशन पर डटे रहे। कहंी से भी किसी अप्रिय घटना का समाचार नंही मिला है।

इस मोके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शहनवाज खान, अर्सलानखान, नासिर अंसारी, महफूज भूरा, इसरार करैशी, सुलेमान खान, कामिल कुरैशी, अफजाल निजामी, आदि ने रोजेदारो के साथ जूमे की नमाज अता की।


विडियों समाचार