यमुना मे डूब रही भेड बचाने के लिये यमुना मे उतरे किशोर की डूबने से मौत , रेतगढ में पसरा मातम

यमुना मे डूब रही भेड बचाने के लिये यमुना मे उतरे किशोर की डूबने से मौत , रेतगढ में पसरा मातम
कार्तिक का फाईल फोटो

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा

नकुड 2 अप्रैल इंद्रेश। मंगल के दिन महेंद्र के घर मेे अंमगल हो गया। यमुना के किनारे पशु चरा रहे उसके किशोर बेटे की यमुना मे डूबने से मौत हो गयी। किशोर की मौत से गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

घटनाक्रम के अनुसार मंगलवार को रेतगढ निवासी महेंद्र का 16 वर्षीय पुत्र कार्तिक यमुना के किनारे भेड चरा रहा था। तभी अचानक उसकी एक भेड यमुना के पानी मे चली गयी। पानी मे डूब रही भेड का बचाने के लिये कार्तिक पानी मे उतर गया। पंरतु पानी अधिक होन के कारण वह अपना संतुलन खो बेठा । ओर गहरे पानी मे चला गया। जिससे वह पानी मे डूब गया।

ग्रामीणो ने किशोर केा यमुना से बचाने के लिये रेस्क्यु अभियान चलाया। साथ ही घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी । पुलिस ने मौके पर पंहुचकर ग्रामीणो की मदद से किशोर को पानी से निकलवाया। उसे तुरंत उपचार के लिये सीएचसी ले जाया गया। जंहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। यमुना मे किशोर के डूबने से रेतगढ मे मातम पसर गया है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे