शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में योग महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में योग महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 02.04.2024 को आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशनुसार कुँवर शेखर विजेन्द्र मेडिकल कॉलेज ऑफ नेचुरोपैथी एण्ड योगिक साईसेज, शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह एवं मोरारजी देसाई राष्ट्रीय संस्थान योग के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 की 100 दिनों की उलटी गिनती कार्यक्रम के अंतर्गत योग महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “महिला सशक्तिकरण के लिए योग” के साथ मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से लगभग 80 दिन पूर्व यह कार्यक्रम योग संगठनों, योग गुरुओं और आयुष से जुड़े व्यक्तियों के सहयोग से योग की पहुंच को अधिक से अधिक लोगों तक ले जाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर आमंत्रित मुख्य अतिथि के रूप में योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण जी एवं प्रो.(डॉ.) अरुण कुमार सिंह जी उपस्थित रहे।

योग महोत्सव का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के स्पोर्टस ग्राउण्ड पर प्रातः 7:30 बजे से योग प्रोटोकॉल के साथ कराया गया, जिसमे असिस्टेंट प्रोफेसर प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी आगन्तुकों को योगासन से सम्बंधित कॉमन योगा प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया। इस योग महोत्सव में लगभग 600 से अधिक लोगों ने शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के स्पोर्टस ग्राउण्ड पर योग अभ्यास कर कार्यक्रम को सफल बनाया। तत्पश्चात योग महोत्सव के अंतर्गत विश्वविद्यालय के जे.पी. माथुर ऑडिटोरियम में एक सेमिनार “योगा फॉर वूमेन” विषय पर आयोजित किया गया, जिसका शुभारम्भ आमंत्रित मुख्य अतिथि योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण जी, प्रो.(डॉ.) अरुण कुमार सिंह जी, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने पुरे विधि विधान से मां सरस्वती एवं बाबू विजेंद्र जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने आमंत्रित मुख्य अतिथि योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण जी का शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया तथा कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने आमंत्रित विशिष्ट अतिथि प्रो.(डॉ.) अरुण कुमार सिंह जी का शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।  कार्यक्रम में मंच संचालन प्रो.(डॉ.) नमित वशिष्ठ द्वारा किया गया। तत्पश्चात प्रो.(डॉ.) प्रशांत कुमार ने योग महोत्सव कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में योगा छात्रों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गई। इस अवसर छात्रों द्वारा पेपर प्रेजेंटेशन व पोस्टर प्रेजेंटेशन का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आमंत्रित मुख्य अतिथि योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण जी ने अपने उध्बोधन से सभी को अभिभूत करते हुए योग की महत्ता को स्पष्ट किया और बताया कि स्वस्थ भारत बनाने में योग की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। योग की क्रियाएँ तभी सिद्ध होती है, जब मस्तिष्क की क्रियाएँ संतुलित अवस्था में इसके साथ जुड़ती है। आगे उन्होंने बताया कि योग का आरम्भ ऋषि मुनियों के मन से हुआ था तथा अब यह मंच पर भी उपस्थित है, इसी के साथ यदि यह मानवता में स्थापित हो जाये तो योग का उद्देश्य सिद्ध हो जायेगा।

इस अवसर पर आमंत्रित विशिष्ट अतिथि प्रो.(डॉ.) अरुण कुमार सिंह जी ने योग के संदर्भ में विस्तारपूर्वक बताते हुए सभी को बताया कि योग कैसे तनाव को दूर करता है और शरीर को फिट रखता है। नियमित रूप से योग करने से अनेक प्रकारों की बीमारियों पर काबू पाए जा सकता है। योग पर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करते हुए प्रो.(डॉ.) अरुण कुमार सिंह जी ने सभी छात्र एवं छात्राओं को योग से जुड़ी बारीकियों पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने कार्यक्रम के आयजकों एवं सभी छात्र एवं छात्राओं को अनेक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग का तात्पर्य एक दिन का योग नहीं है बल्कि हर दिन को योगमय बनाना है।

कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने आमंत्रित मुख्य अतिथि योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण जी, प्रो.(डॉ.) अरुण कुमार सिंह जी, कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं समस्त पत्रकार बंधुओं  का आभार व धन्यवाद प्रकट करते हुए कार्यक्रम के आयोजकों को अनेक शुभकामनाये दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रो.(डॉ.) विकास शर्मा, प्रो.(डॉ.) भूपेंद्र चौहान, डॉ. शिबा झा, डॉ. भक्ति, डॉ. गौरव, डॉ. सोमप्रभ दुबे, डॉ. अनिल रॉयल, अदिति सैनी, रितु शर्मा, सोनाली रॉव, विनोद राठी, अजय शर्मा, बलराम टॉंक आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे