यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
उत्तर प्रदेश में अब बारिश का दौर थम गया है लेकिन बीते दिनों हुई बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है. सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई हैं. दिन के समय धूप निकल रही हैं लेकिन गर्मी का कम एहसास हो रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक़ यूपी में अब मानसून पूरी तरह विदाई ले चुका है. आज सोमवार को कहीं कोई बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं है.
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अब बारिश के सिलसिले पर भी ब्रेक लग चुकी हैं. कहीं कोई गरज-चमक या बूंदाबांदी का अनुमान नहीं हैं. आज प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वांचल दोनों ही संभागों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया है. आसमान एकदम साफ रहेगा और दिन के समय खिली-खिली धूप निकलेगी. लेकिन, अब धूप का असर ज्यादा नहीं हो रहा है.
लखनऊ से वाराणसी तक शुष्क रहेगा मौसम
राजधानी लखनऊ में आज मौसम एकदम साफ़ रहेगा और दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलेगी. इस दौरान दिनभर 6 किमी की रफ़्तार से हवाएं चलने का अनुमान हैं. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं. वहीं प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, अमेठी, रायबरेली, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, बलिया व आसपास के सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा.
पश्चिमी यूपी के नोएडा-गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा-मथुरा में भी आज मौसम शुष्क बना हुआ हैं. इन जिलों में आज अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान हैं. मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले पाँच दिन प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला हैं.
बीते 24 घंटों में प्रयागराज प्रदेश के सबसे गर्म जिला रहा. यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्द किया गया. इसके अलावा वाराणसी, फ़तेहपुर, बस्ती और उरई भी प्रदेश के सबसे गर्म जिले रहे. जबकि, नजीबाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है. बरेली, हरदोई, मेरठ और मुज़फ़्फ़रनगर भी प्रदेश के सबसे ठंडे जिले रहे.
