नवागत जेडीसी  दुष्यंत कुमार ने कार्यभार संभाला, किया स्वागत

नवागत जेडीसी  दुष्यंत कुमार ने कार्यभार संभाला, किया स्वागत
  • सहारनपुर में नवागत जेडीसी का स्वागत करते एसोसिएशन के पदाधिकारी।

सहारनपुर। नवागत सयुंक्त विकास आयुक्त सहारनपुर मण्डल दुष्यंत कुमार सिंह पीडीएस ने विकास भवन में कार्यभार ग्रहण किया। दुष्यंत कुमार इससे पहले  जिला रामपुर स्टेट में (पीडी) परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण  जिला रामपुर के पद पर रहे।

दुष्यंत कुमार सिंह की पदोन्नति होने के बाद सहारनपुर में सयुंक्त विकास आयुक्त सहारनपुर मण्डल के पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया। उन्होंने बताया कि 2018 से 2021 तक विकास भवन (पीडी) परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण सहारनपुर का कार्यकाल रहा। शासन की मंशानुरुप सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभांवित कराना पहली प्राथमिकता रहेगी। ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिलाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा व दानिश सिद्दीकी जिला मंत्री उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी एसोसिएशन ने दुष्यंत कुमार सिंह नवागत जेडीसी से मिलकर उनको बुके भेंट कर संगठन की ओर से स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान राजेंद्र त्यागी, योगेश शर्मा, प्रवीन शर्मा, संजय गौतम, अनिल शर्मा, राजीव शर्मा, अनवर तकरीम शाहनवाज, आनंद कुमार, ममता, संगीता, शबाना खान आदि जिला विकास कार्यालय का समस्त स्टाफ ने स्वागत किया।


विडियों समाचार