नकुड में रिटायर्ड फौजी की पत्नी की हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

नकुड में रिटायर्ड फौजी की पत्नी की हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी
मौके पर घटना स्थल का निरिक्षण करते पुलिस अधिकारी

नकुड [इंद्रेश]। नगर मे बाईपास के पास चंद्रपाल खेडी में दिनदहाडे एक महिला की हत्या कर दी गयी। हत्यारों ने महिला को बेदर्दी से मारा। दिनदहाडे हुई हत्या की घटना से नगर में सनसनी फैल गयी। आला पुलिस अफसरों ने मौके का मौका मुआयना किया। विधि विज्ञान विभाग प्रयोगशाला व एसओजी की टीम ने भी मौके का निरिक्षण कर सबूत जुटाये।

Women Murdered
मृतक महिला

सरस्वती नगर के पास डाल्लेवाला निवासी रिटायर फौजी सतीश अपने परिवार के साथ किराये के मकान मे रहता है। सतीश सुबह अपने पिता देशपाल व बेटे यश को लेकर वह सरसावा एअरफोर्स अस्पताल में दवा लेने के लिये चला गया। घर मे उसकी पत्नी ममता अकेली थी। सतीश का बडा बेटा सरसावा रोड स्थित देवऋषि विद्यालय में चला गया था।

दुपहर बाद करीब पौने दो बजे सतीश वापस अपने घर पंहुचा। घर मे एक कमरे का दरवाजा खुला पडा था। जबकि दुसरे कमरे के दरवाजे पर बाहर से कुण्डी लगी थी।

उसने ममता को आवाज दी तो कोई उत्तर नहीं मिला। उसने कमरे का दरवाजे की कुंडी खोलकर देखी तो उसके पैरो तले से जमीन खिसक गयी। 35 वर्षीया ममता कमरे मे बैड पर मृत पडी थी। ममता के माथे पर चोट के निशान थे। गले में चुनरी निपटी हुई थी। उसके मुंह में कपडा ठुंसा गया था। देखने से ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी ने उसके माथे पर किसी भारी वस्तु मारकर व चुनरी से गला घोटकर उसे मार डाला।

सतीश ने तभी अपने जानने पहचाने वालों को फोन पर घटना की जानकारी दी। साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद प्रभारी निरिक्षक सुशील कुमार, सीओ यतेंद्र कुमार नागर मौके पर पंहुच गये। कुछ समय बाद एसपीआरए विद्यासागर मिश्र के अलावा एसएसपी दिनेश कुमार ने भी मौके पर पंहुचकर घटनास्थल का निरिक्षण किया। साथ ही एसओजी व विधिविज्ञान प्रयोगशाला की टीम के अलावा डागस्कवायड को भी बुलाया गया।

घटना स्थल पर दुसरे कमरे रखे बक्शे खुले पडे थे। उनका सामान भी बिखरा पडा था। माना जा रहा है कि हत्यारों ने ममता की बेदर्दी से हत्या करने के बाद दुसरे कमरे मे रखे सामान की बडे सकून के  साथ तलाशी ली थी। घर से क्या सामान गायब है अभी तक सतीश कुछ नंही बता पा रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने परिजनो से पुछताछ की। पंरतु परिजन कुछ भी बता पाने की स्थिति मे नंही थे। फोरेंसिक टीम ने घटनस्थल का बारीकी से निरिक्षण किया। डागस्क्वायड की डागी घर में चक्कर लगाने के बाद घर के पीछे बाग में घूम आई पंरतु ऐसा लगा जैसे वह अधिक कुछ बता पाने में नाकाम रही।

सतीश ने दो माह पूर्व ही मकान किराये पर लिया था
रिटायर्ड फौजी सतीश ने दो माह पूर्व ही यह मकान किराये पर लिया था। तीन माह पूर्व सतीश सेना से वायरलैस आपेरटर के पद से सेवा निवृत हुआ था। सतीश के दो पुत्र ग्यारह वर्षीय लक्की व पांच वर्षीय यश है। सतीश का छोटा भाई आदेश व पिता देशपाल गांव मे रहकर खेतीबाडी देखते है।

एसएसपी ने कहा पेास्टमार्टम के बाद ही हत्या की गुत्थी सुलझेगी
एसएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि हत्या हुई है। पंरतु कैसे हुई है पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर महिला का पर्स पडा मिला है जिसमे पैसे भी थे। ऐसे में हत्या का मकसद क्या है कह पाना मुश्किल है। आसपास के लोगो का कहना था कि उन्होंने मोहल्ले मे दो संदिग्ध महिलाओं को देखा है। उन्होंने एसएसपी को भी उनके बारे में बताया। लोग संदिग्ध महिलाओं की उपस्थिति को इस घटना से जोडकर देख रहे है।

 

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे