दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम

दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और अब सुबह और शाम को हल्की हल्की ठंड महसूस होने लगी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार की सुबह हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है. इसके साथ ही वायु गुणवत्ता में काफी सुधार देखा गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आधिकारिक रिकॉर्ड्स के अनुसार सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह 7 बजे तक 93 दर्ज किया गया, जोकि जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है. हालांकि, शाम बजे AQI 116 दर्ज किया गया था, जोकि मध्यम श्रेणी में आता है.

विभाग के अनुसार, सोमवार (12 अक्टूबर) को अधिकतम तापमान 1.8 की गिरावट के साथ 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि औसत से 4.0 डिग्री कम रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान  5.7 की गिरावट के साथ 18.7 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 2.3 डिग्री कम है. सबसे कम अधिकतम तापमान मयूर विहार में 29.5 डिग्री दर्ज किया गया.

कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगलवार (13 अक्टूबर) को मौसम साफ और सुहावना रहने वाला है. आज बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. दिनभर में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन दिन में धूप भी खिली रहेगी. आज शहर का अधिकतम तापमान 32-34  डिग्री और न्यूनतम तापमान 19-21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, सुबह के समय दक्षिण-पूर्वी दिशा से हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 20-25 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है. दिन के समय में हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है.

बुधवार को आ सकता है मौसम में बदलाव

विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है और इसके बाद के तीन दिनों में 2-3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. हालांकि, बुधवार रात से मौसम फिर बदलाव देखने को मिल सकता है और हल्की बूंदाबांदी या गरज-चमक की स्थिति भी देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

पिछले 24 घंटों में तापमार गिरा, चलीं तेज हवाएं

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर आंधी-तूफान/बिजली कड़कने के साथ मध्यम बारिश दर्ज की गई. इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17-20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. सोमवार शाम 5:30 बजे पालम में उत्तर-पूर्वी हवाओं की गति 20-30 किमी/घंटा दर्ज की गई, जिनकी रफ्तार झोंकों के साथ 50 किमी/घंटा तक पहुंच गई थी.

Leave a Reply