दिल्ली प्रोटेस्ट के चलते आज भी ये रास्ते बंद, पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली प्रोटेस्ट के चलते आज भी ये रास्ते बंद, पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी विरोध के बीच विपक्षी दलों द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं. ऐसे में दिल्ली के अंदर ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ा गई है. इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार (13 अक्टूबर 2026) को कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इस दिन दिल्ली की कई सड़कों और चौराहों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका जताई गई.

जमीनी परिस्थितियों के आधार पर अस्थायी मार्ग परिवर्तन और प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं. ट्रैफिक पुलिस द्वारा निर्देश दिए गए हैं. ट्रैफिक पुलिस का कहना है वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे प्रभावित क्षेत्रों से गैर-जरूरी यात्रा से बचें, मार्ग परिवर्तन के संकेतों और यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस के साथ सहयोग करें.

प्रदर्शन के बीच यह मार्ग हो सकते हैं प्रभावित

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि पंचकुइयां के गोल चक्कर के आसपास ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. यहां जाम या रूट डायवर्जन मिल सकता है. साथ ही मंडी हाउस के गोल चक्कर के आसपास आने-जाने में परेशानी हो सकती है.

डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक (A-Point), मिंटो रोड और दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, गुरु नानक चौक, चेम्सफोर्ड रोड-कनॉट प्लेस आउटर सर्कल टी-पॉइंट, भैरों रोड-एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद गोल चक्कर, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग पर भी ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है.

वहीं भीकाजी कामा प्लेस के नीचे, मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे, रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट, अशोका रोड-जंतर मंतर रोड गोल चक्कर, रेल भवन गोल चक्कर, जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग, कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-बाराखंभा रोड टी-पॉइंट, पटेल चौक गोल चक्कर, जय सिंह रोड-अशोका रोड टी-पॉइंट, आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर और कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल और संसद मार्ग के जंक्शन पर भी ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका है.

ट्रैफिक पुलिस का क्या कहना है?

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि ये संभावित प्रभावित स्थान हैं, हर जगह ट्रैफिक बंद होना तय नहीं है. कानून व्यवस्था की स्थिति के तहत रूट डायवर्जन में बदलाव रह सकता है. ऐसे में अगर स्थिति प्रभावित होती है तो वाहनों को दूसरे रास्ते से भी भेजा जा सकता है.

बता दें कि इस दौरान दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक की अपडेट के लिए लोगों को सोशल मीडिया प्लेट्फॉर्म के लिंक और व्हाट्सऐप नंबर शेयर किया है, जिससे यात्री ट्रैफिक की ताजा जानकारी ले सकते हैं.

Leave a Reply