देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन कृत संकल्पित: इमरान मसूद

देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन कृत संकल्पित: इमरान मसूद
  • सहारनपुर में रामपुर मनिहारान में गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद को बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा भेंट करते कार्यक्रम आयोजक।

रामपुर मनिहारान। सहारनपुर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद ने कहा कि हम मेरा मान, मेरा संविधान के नारे के साथ देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इमरान मसूद आज कस्ब के एक बैंक्वेट हॉल में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करके देश के लोकतंत्र को जहां एक ओर बेडियों से जकड़ रखा है, वहीं दूसरी ओर 400 से अधिक सीटें चुनाव में जीत कर देश के संविधान को बदलने का सपना भाजपा देख रही है, जिसे हम किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने देंगे। ग्राम नस्सरपुर-सढौली हरिया में किसानों को संबोधित करते हुए इमरान मसूद ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित अर्थव्यवस्था है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान-जय किसान के नारे का अनुसरण करते हुए कांग्रेस की सरकारों ने देश को अन्न और सुरक्षा के क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने का काम किया था, उसे इस सरकार ने नेस्तेनाबूद करने कर दिया है।

इमरान ने कहा कि भाजपा सरकार किसानो की फसल बड़े-बड़े औद्योगिक घरानों को सस्ते दामों में बेचना चाहती है और इसीलिए किसानों को एमएसपी की गारंटी नहीं देना चाहती। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार ने किसानों का 72000 करोड़ का ऋण माफ किया था और आज भी कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को न्याय दिलाने के लिए एमएसपी और कर्ज माफी की गारंटी दी है। चुनाव प्रचार दौरान विवेककांत सिंह, विनोद तेजियान, जिला पंचायत सदस्य ममता चौधरी, पूर्व जिला पंचायत राजपाल सिंह, समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री लियाकत अली, विक्की पूजना, विनय माजरा, संदीप चौधरी, गुलबहार अब्बासी, सुदेश प्रधान, बिट्टू, बासित अली आदि उनके साथ मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे