चार गांव मे सार्वजनिक उपयोग की हजारो बिघा जमीन पर अतिक्रमण करने वाले किसानो पर ठोका करोडो का जुर्माना

चार गांव मे सार्वजनिक उपयोग की हजारो बिघा जमीन पर अतिक्रमण करने वाले किसानो पर ठोका करोडो का जुर्माना
कथित सदमे का शिकार किसान अमरजीत सिंह

किसानो के गिरफतारी वारंट जारी होने से किसानो मचा हडकंप

हार्ट अटैक से किसान की मौत

नकुड [इंद्रेश]। तहसील क्षेत्र के ढिक्का कलंा सहित चार गांवो में सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर कथित अवैध कब्जाधारी किसानों पर तहसील प्रशासन ने करोडो रूपये का जुर्माना ठोका है। जुर्माने की वसूली के लिये प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके तहत आरोपी किसानो के खिलाफ गिफतारी वांरट जारी किये जाने लगे है। जिससे किसानों मे हडकंम मच गया है। किसान प्रशासन की कार्रवाई को अवैध व गैर कानूनी बता रहे है।

तहसीलक्षेत्र के ढिक्काकलां, ढिक्का खुर्द, रापरोली व टबरा अह0 में हजारों बीघा जमीन यमुना नदी से प्रभावित है। प्रशासन का आरोप है कि यह जमीन यमुना नदी की है। तथा सार्वजनिक उपयोग की भूमि है। जिसपर किसानो ने अवैध कब्जे कर रखे है। कई वर्षो स ेचल रहे इस विवाद के बीच अब प्रशासन ने खेतो मे खडी फसल व अतिक्रमण हटाने के लिये कथित रूप से अतिक्रमणकारी किसानो से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई शुरू की है।

पहले इन किसानो को करोडो रूपये जुर्माने के नोटिस दिये गये । अब उनके खिलाफ जुर्माने की वसूली के लिये गिरफतारी वारटंजारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। बुद्धवार को तहसील पप्रशासन ने 26 किसानों के खिलाफ गिरफतारी वारंट जारी किये है। जिससे किसानो मे हडकंप मच गया है।

किसानो से ने प्रशासन की कार्रवाई को बताया गलत

किसान प्रशासन की कार्रवाई को अवैध बता रहे है। भारतीय किसाना युनियन भानू के तहसील अध्यक्ष सुभाष सिंह , व उपाध्यक्ष शौकत अली ने बताया कि प्रशासन की कार्रवाई से युपी व हरियाणा के हजारों किसान प्रभावित हो रहे है। एक एक किसान को प्रशासन ने पंाच लाख से ढाई करोड तक जुर्माना लगाकर वसूली के नोटिस थमा दिये है। बताया कि डेढ दशक पूर्व यमुना नदी ढिक्का कलां से सटकर बह रही थी। जिससे किसानो की जोत की जमीन कटकर यमुना मे गिर गयी। अब यमुना नदी ढिक्का कलां से करीब ढाई किमी पश्चिम मे चली गयी । जिन किसानो की जमीन पहले यमुना मे गिर गयी थी अब यमुना से जमीन के निकलने के बाद वे अंदाजे से जमीन पर काबिज हो गये। जिसे प्रशासन अवैध कब्जा बता रहा है।

किसानो ने जमीन के सीमांकन की मांग की

किसानो का कहना है कि विगत वर्ष किसानो ने जिलाधिकारी से मिलकर जमीन का सीमांकन कराने की मांग की । पंरतु कोई कार्रवाई नंही हुई । अब तहसील प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर उन्हे बेदखल कर उनपर करोडो रूपये का जुर्माना थोपकर वसूलने की कार्रवाई कर रहा है। दस से बीस बीघा के किसान से पांच से दस लाख तक जुर्माना लगाया जा रहा है। जबकि ऐसे भी दर्जनो किसान है जिनपर ढाई करोड तक भी जुर्माना ठोका गया है। जिससे किसानो की नींद हराम हो गयी है।

सदमे मे किसान की मौत

भाकियु भानू गुट ने आरोप लगाया कि मंगलवार की रात में नाहरपुर निवासी किसान पचासवर्षीय किसान अमरजीत की हार्ट अटैक आने से मौत हो गयी । अमरजीत पर तहसील प्रशासन ने ढाई करोड रूपये का जुर्माना लगाया था। उनका कहना है कि तभी से वह सदमे की स्थिति मे था ।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे